जब रेखा ने रिएलिटी शो में छुए एक बच्ची के पैर...

जब रेखा ने रिएलिटी शो में छुए एक बच्ची के पैर...

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-26 08:15 GMT
जब रेखा ने रिएलिटी शो में छुए एक बच्ची के पैर...

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो "सुपर डांसर" दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। इस शो में कई प्रतिभावान बच्चे हैं, जो शो के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। शो में कई सेलिब्रिटी गेस्ट भी आते हैं और बच्चों की प्रतिभा देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। हालही में शो में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। इस वी​कएंड पर एक्ट्रेस रेखा शो पर गेस्ट बनकर आई थी, ​इसलिए इस शो में जश्न ए रेखा देखने को मिला। रेखा ने बच्चों को देखकर उनकी बहुत तारीफ की। एक कंटेस्टेंट पर तो रेखा का दिल आ गया और उन्होंने उसके पैर छुए। साथ ही उसे उपहार भी दिया।

बता दें यह सौभाग्य कंटेस्टेंट रूप्सा को मिला। रूप्सा ने "सुहाग" फिल्म के "हे नाम रे" पर परफॉर्म किया। रूप्सा परफॉर्म करते समय, अपनी परफॉर्मेंस में इस तरह डूब गई कि जजेस को उसमें साक्षात मां दुर्गा दिखने लगी। फिर क्या था। रेखा ने खुश होकर रूप्सा को एक गुड़िया उपहार स्वरुप दी। इसके बाद रूप्सा ने रेखा से पूछा कि "मैम क्या आप मुझे एक्सप्रेशन सिखाएंगी।" रूप्सा के कहने पर रेखा स्टेज पर गई और बच्ची के पैर छुए। रूप्सा ने भी रेखा का झुककर आर्शीवाद लिया।  

शो के अनुसार रूप्सा की उम्र सिर्फ 6 साल है। इतनी छोटी उम्र होने के बावजूद उसका डांसिंग टैलेंट कमाल का है। शो में सभी उसके डांस को बहुत पसंद करते हैं। वह सबकी फेवरेट कंटेस्टेंट में से एक हैं। 

Tags:    

Similar News