12 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहीं मोहनीश बहल की पत्नी आरती, संजीवनी में आएंगी नजर

12 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहीं मोहनीश बहल की पत्नी आरती, संजीवनी में आएंगी नजर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-03 08:50 GMT
12 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहीं मोहनीश बहल की पत्नी आरती, संजीवनी में आएंगी नजर

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक्टर ​मोहनिश बहल इस समय संजीवनी 2 में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी पत्नी आरती बहल भी इस शो का​ हिस्सा होंगी। आरती से शो के माध्यम से लगभग 12 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। आरती बहल ने अपने कॅरियर की शुरुआत एकता कपूर के शो से की थी।

आरती बहल एकता के कई शो जुनून, साहिल में भी नजर आईं थी। टीवी शो संजीवनी के बारे में आरती का कहना है कि "संजीवनी 2 के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ मल्होत्रा करीबी दोस्त हैं। उन्हें मैं पहले से ही जानती हूं। स‍िद्धार्थ और उनकी पत्नी सपना दोनों ही मेरे साथ काम करना चाहते थे, लेकिन इस बात का पता नहीं था कि ये इतनी जल्दी होगा।"

वहीं मोहनीश के काम को लेकर आरती ने कहा कि मोहनीश तो शानदार एक्टर हैं। हम दोनों के लिए संजीवनी की कहानी और डायरेक्टर दोनों ही बहुत मायने रखते हैं। शो में आरती के किरदार की बात करें तो वे नमित खन्ना की मां का रोल प्ले करती नजर आएंगी।  नमित शो में डॉक्टर सिद्धार्थ के रोल में नजर आ रहे हैं। आरती का कहना है कि मेरी बेटी ने हालही में बॉलीवुड में डेब्यू किया है। मोहनीश के बाद मैं भी टीवी पर ब‍िजी हो गई हूं। एक बार फिर हमारी फैमिली वर्किंग हो गई है। 

Tags:    

Similar News