करण के सपोर्ट में आईं माहिका, बोली- इस मामले में रेप शब्द का इस्तेमाल करना गलत

करण के सपोर्ट में आईं माहिका, बोली- इस मामले में रेप शब्द का इस्तेमाल करना गलत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-17 05:30 GMT
करण के सपोर्ट में आईं माहिका, बोली- इस मामले में रेप शब्द का इस्तेमाल करना गलत

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टीवी एक्टर करण ओबेरॉय इस समय 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। उन पर एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप है। ऐसे में टीवी इंडस्ट्री के कुछ एक्टर्स उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। पूजा बेदी, सुधांशु पांडे के बाद अब टीवी एक्ट्रेस माहिका भी करण के सपोर्ट में उतरी हैं। इसके अलावा भी टेलीविजन के कई एक्ट्रर्स करण के सपोर्ट में बयान दे रहे हैं।

माहिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि जो संबंध आपसी सहमति से बनते हैं, उन्हें रेप के दायरे से बाहर लाने की जरुरत है। माहिका ने कहा कि "ये बात मेरी समझ से परे है कि लोग एक-दूजे की सहमति से बनाए गए संबंधों को बाद में रेप कहने पर हिचकते क्यों नहीं हैं।" उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों को रेप की जगह फेक रिलेशन केस कहा जाए तो ज्यादा अच्छा रहेगा। टीवी एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें इस केस के बारे में ज्यादा पता नहीं है, लेकिन ऐसे मामले में रेप शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।  

इससे पहले करण की दोस्त पूजा बेदी ने भी उनका सपोर्ट किया था। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि महिलाएं कानून का गलत इस्तेमाल करती हैं। करण के साथ भी ऐसा ही हुआ था। पूजा ने बताया कि वे करण को 15 साल से जानती हैं और करण बेगुनाह है। 

पूजा ने बताया कि पुलिस कस्टडी में करण की हालत कैसी हो गई है। करण इस समय मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं। वो फिजिकली और मेंटली कमजोर होते जा रहे हैं। पूजा ने कहा कि एक झूठे केस में किसी को फंसाना बेहद गलत है। पूजा के कहे अनुसार "पुलिस ने बताया था कि FIR में विरोधाभास है। जो कुछ भी चल रहा है वो बिलकुल साफ है। वो बिना किसी गलती के ही सजा काट रहा है। उसे मिल रहे प्यार से वो काफी खुश है। हम दुआ करते हैं कि वो जल्द ही बाहर आ जाएगा।"

Tags:    

Similar News