मां के साथ पिता की अस्थियां विसर्जित करने संगम पहुंचीं ऐश, अभिषेक भी मौजूद

मां के साथ पिता की अस्थियां विसर्जित करने संगम पहुंचीं ऐश, अभिषेक भी मौजूद

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-05 09:02 GMT
मां के साथ पिता की अस्थियां विसर्जित करने संगम पहुंचीं ऐश, अभिषेक भी मौजूद

डिजिटल डेस्क, इलाहाबाद। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पिता कृष्णा राय की अस्थियां विसर्जित करने संगम तट पर पति अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचीं। उनके साथ मां आराध्या व गोद में बेटी आराध्या भी थीं। ऐश्वर्या के पिता का नि‍धन मार्च माह में मुंबई में हुआ था। अभिषेक और ऐश ने बोट क्लब से नाव के जरिए संगम पहुंचे और तकरीबन एक घंटे तक पूजन किया।

विधि-विधान से पूजन
विधि-विधान से पूजा संपन्न करने के बाद पिता की अस्थियों को विसर्जित करने के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बच्चन परिवार अस्थियों को विसर्जित करने के बाद वाराणासी के लिए रवाना हो गया। इस पूरे प्रोग्राम को सीके्रट रखा गया था। 

पिता के करीब
बताया जाता है कि ऐश अपने पिता के काफी नजदीक थीं, जब उन्होंने माॅडलिंग मंे कदम रखने की ख्वाहिश जताई तो पिता ने उनका पूरा सपोर्ट किया। वहीं ऐश के पिता कृष्णा राय समय-समय पर उनके साथ अलग-अलग इवेंट्स में नजर आते रहते थे। 
 

Similar News