Video Story: मुंबई पुलिस फाउंडेशन को अक्षय कुमार ने डोनेट किए 2 करोड़ रुपए, पुलिस कमिश्नर ने किया शुक्रिया

Video Story: मुंबई पुलिस फाउंडेशन को अक्षय कुमार ने डोनेट किए 2 करोड़ रुपए, पुलिस कमिश्नर ने किया शुक्रिया

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-28 07:12 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार खुलकर लोगों की मदद कर रहे हैं। पहले उन्होंने पीएम केयर्स  फंड में 25 करोड़ रुपए दान दिए थे। अब उन्होंने मुंबई पुलिस को दो करोड़ का डोनेशन दिया है। पुलिस फाउंडेशन में दो करोड़ रुपये के सहयोग के लिए मुंबई पुलिस ने अक्षय कुमार को धन्यवाद दिया है।

मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से की गई इस पोस्ट में लिखा है- मुंबई पुलिस फाउंडेशन के लिए 2 करोड़ रुपए का सहयोग करने के लिए मुंबई पुलिस अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा करती है। आपका यह सहयोग उन लोगों की ज़िंदगी की रक्षा करने में मदद करेगा, जो इस शहर की सुरक्षा के लिए समर्पित हैं- मुंबई पुलिस के पुरुष और महिला साथी।"

 

 

Tags:    

Similar News