कॉफी विद करण में नजर आएंगे आलिया भट्ट और रणवीर सिंह, बताएंगी आफ्टर मैरिज इफेक्ट

कॉफी विद करण कॉफी विद करण में नजर आएंगे आलिया भट्ट और रणवीर सिंह, बताएंगी आफ्टर मैरिज इफेक्ट

Neha Kumari
Update: 2022-07-06 12:25 GMT
कॉफी विद करण में नजर आएंगे आलिया भट्ट और रणवीर सिंह, बताएंगी आफ्टर मैरिज इफेक्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दर्शको का लोकप्रिय चैट शो "कॉफी विद करण" का सातवां सीजन 7 जुलाई से ओटीटी प्लैटफोर्म पर प्रीमियर होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस शो को लेकर दर्शको में काफी क्रेज देखने को मिलता है, आखिर ऐसा हो भी क्यू ना, हर स्टार शो में कॉफी के साथ कई राज खोलता नजर आता है। इस बार भी इस शो को और स्पेशल बनाने के लिए बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पहले एपिसोड में सोफे पर बैठे नजर आएंगे।

करण ने पूछा आफ्टर मैरिज इफेक्ट
शो होस्ट करण जोहर इस एपिसोड के दौरान "गली बॉय" रणवीर सिंह और आलिया भट्ट से कई मजेदार सवाल करते नजर आएंगे। प्रोमो में करण सेलिब्रिटी रिलेशनशिप ट्रैजेक्टोरियोंको लेकर सवाल पूछते दिखाई देते हैं, वो अपने जीवन के प्यार से शादी करने के बाद लाइफ में हुए बदलाव के बारे में बात करते नजर आते हैं। जिसके रिप्लाई में आलिया भट्ट कपूर खानदान में फिट होने के अपने अनुभव को शेयर करती नजर आती हैं। वहीं शो में रणवीर और आलिया की मस्ती भी नजर आती है, यहां देखें दोनो सेलेब्स का मजेदार वीडियो।

Tags:    

Similar News