तो इस कारण साथ काम नहीं करेंगे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 

तो इस कारण साथ काम नहीं करेंगे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-01 08:12 GMT
तो इस कारण साथ काम नहीं करेंगे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आजकल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर पूरे बॉलीवुड के साथ चारों ओर चर्चा चल रही है। जहां इनकी जोड़ी रियल लाइफ में छाई हुई है, वहीं कई फिल्म डायरेक्टर्स इस जोड़ी को पर्दे पर उतारने का प्लान भी कर रहे हैं, लेकिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, इन दोनों ने ही साथ काम करने से इंकार कर दिया है। दरअसल खबर आई थीं कि आलिया और रणबीर की जोड़ी को लव रंजन की फिल्म में दिखाया जाएगा। जिसके बाद खबर आई कि आलिया ने मना कर दिया है। 

हालांकि दोनों सितारों के एक साथ काम न करने की बड़ी वजहें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया और रणबीर ने ब्रह्मास्त्र में काम करने की वजह के चलते साथ काम न करने का फैसला किया है। खबरों की मानें तो जब तक ब्रह्मास्त्र का काम पूरा नहीं हो जाता तब तक आलिया और रणबीर एक साथ कोई नई फिल्म साइन नहीं करेंगे।

कहा जा रहा है कि अभी दोनों को ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी करने में 150 दिन का समय और लगेगा। इसी कारण से फिलहाल दोनों का साथ काम करना मुश्किल ही लग रहा है। 

 

 

जल्द ही आल‍िया भट्ट की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक 19 अप्रैल को आ रही है। जिसमें आल‍िया अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उन्होंने बाहुबली के डायरेक्टर राजमौली संग आरआरआर फिल्म साइन की है। बीते द‍िनों संजय लील भंसाली संग आल‍िया ने फिल्म साइन की है। फिल्म में सबसे खास यह है कि पहली बार एक फ्रेम में आल‍िया और सलमान खान नजर आने वाले हैं।
 

Tags:    

Similar News