video: आकाश और श्लोका की शादी के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया अंबानी हाउस

video: आकाश और श्लोका की शादी के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया अंबानी हाउस

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-05 04:13 GMT
video: आकाश और श्लोका की शादी के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया अंबानी हाउस

​डिजीटल डेस्क, मुम्बई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वे अपनी स्कूल फ्रेंड श्लोका मेहता संग इस हफ्ते 9 मार्च को मुम्बई में सात फेरे लेंगे। इस शाही शादी के लिए पूरा अंबानी हाउस शाही अंदाज में सज चुका है। इन दोनों की शादी का प्री सेलिब्रेशन अभी जारी है। यही कारण है कि स्विटजरलैंड में ग्रैंड पार्टी के बाद 3 मार्च को मुंबई में हैरी पॉटर थीम बैश का आयोजन किया गया। सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

आकाश और श्लोका की शादी का प्री वेडिंग सेलि​ब्रेशन जिस जग​ह हुआ, उस पूरे वेन्यू को हैरी पॉटर थीम पर सजाया गया। इस थीम पार्टी में गुरू रंधावा ने पंजाबी हिट सॉन्ग गाए। उन्होंने अपने हिट नंबर गबरू, गुड़ नाल इश्क मीठा पर परफॉर्म किया। सिंगर की धुन पर सभी मेहमान थिरकते हुए दिखे। ​इस पार्टी के वीडियो और एंटालिया के डेकोरशन वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो में एंटालिया हाउस फूलों की डेकोरेशन से जगमगा रहा है। 

इस दौरान अंबानी हाउस एंटालिया किसी नई दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर आ रहा है। साथ ही घर के अंदर की सजावट का भी एक वीडियो सामने आया है। घर के अंदर का नजारा भी देखने लायक है। यह किसी राजशाही ​महल की तरह दिख रहा है। एंटीलिया का ग्रैंड हॉल रेड एंड व्हाइट कलर के फूलों से सजा है। 

आकाश ने इसके पहले अपने दोस्तों को स्विटजरलैंड में बैचलर्स पार्टी भी दी। इस पार्टी में उनके सभी खास दोस्त शामिल हुए। यह पार्टी  स्विटजरलैंड में St. Moritz होटल में सेलिब्रेट की गई।  

आपको बता दें कि श्लोका मेहता, हीरा कारोबारी रसेल मेहता ​की छोटी बेटी हैं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता दोनों की स्कूलिंग साथ में, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई है। इसके बाद श्लोका 2009 में न्यू जर्सी के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में पढ़ने चली गई थीं। इसके अलावा उन्होंने लंदन स्कूल आफ इकनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स भी किया है। काम की बात की जाए तो अंबानी की होने वाली बहू श्लोका मेहता रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर तथा ConnectFor की सह-संस्थापक हैं। 
 

Similar News