सम्राट पृथ्वीराज महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण की भारतीय संस्कृति को दर्शाती है

अमित शाह सम्राट पृथ्वीराज महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण की भारतीय संस्कृति को दर्शाती है

IANS News
Update: 2022-06-02 09:00 GMT
सम्राट पृथ्वीराज महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण की भारतीय संस्कृति को दर्शाती है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सम्राट पृथ्वीराज फिल्म की प्रशंसा की और कहा कि यह महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की भारतीय संस्कृति को दर्शाती है। शाह ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज न केवल एक अद्वितीय योद्धा की कहानी है, जिसने हमारी मातृभूमि के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी, बल्कि यह हमारी संस्कृति की महानता को भी दर्शाती है।

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म सम्राट पृथ्वीराज महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की भारतीय संस्कृति को दशार्ती है। हमारी 1000 साल की लड़ाई व्यर्थ नहीं गई है, 2014 में भारत में एक सांस्कृतिक जागरण शुरू हुआ, और यह भारत को फिर से ऊंचाइयों पर ले जाएगा। राजनेता ने सम्राट पृथ्वीराज टीम को बधाई दी और फिल्म के रचनात्मक कला निर्देशन की प्रशंसा की।

शाह ने कहा कि कई बाधाओं और कठिनाइयों को पार करते हुए, आज भारत का गौरव, महानता, संस्कृति और हमारे स्वधर्म ने एक बार फिर से उसी गौरव को बहाल कर दिया है। मैं सम्राट पृथ्वीराज की पूरी टीम को बधाई देता हूं। विशेष रूप से इस फिल्म के रचनात्मक कला निर्देशन के लिए।

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर शाह के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर के साथ, उन्होंने लिखा कि मेरे लिए एक बहुत ही भावुक और गर्व की शाम थी। माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मिलने और उनके साथ फिल्म देखने का दुर्लभ सम्मान मिला। उनकी हमारी फिल्म के लिए प्रशंसा ने हमारी मेहनत सफल कर दी। मानुषी छिल्लर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं हैं। फिल्म 3 जून को रिलीज होने वाली है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Tags:    

Similar News