अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को नवरात्री की शुभकामनाएं दीं

अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को नवरात्री की शुभकामनाएं दीं

IANS News
Update: 2020-10-17 13:00 GMT
अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को नवरात्री की शुभकामनाएं दीं
हाईलाइट
  • अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को नवरात्री की शुभकामनाएं दीं

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को नवरात्री के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

अभिनेता अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह देवी दुर्गा और रंगोली के चित्र के सामने हाथ जोड़ कर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं पीछे चित्र में शुभ नवरात्री लिखा नजर आ रहा है।

तस्वीर के साथ महानायक ने लिखा, सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये ˜यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते। आज नवरात्रि के पावन अवसर पर आपको और आपके परिवार को अनेक अनेक शुभकामनाएं। देवी मां अपनी कृपा आप सब पर बनायें रखे। आपको सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ, सफलता, और प्रेम सदा मिलता रहे यही मेरी देवी के चरणो मे प्रार्थना। आपका दिन मंगलमय हो। अपना खयाल रखिएगा।

--आईएएनए,

एवाईवी/जेएनएस

Tags:    

Similar News