आर्यन खान के आलावा इन स्टार किड्स में भी हैं पार्टी का क्रेज

स्टार किड्स की पार्टी आर्यन खान के आलावा इन स्टार किड्स में भी हैं पार्टी का क्रेज

Neha Kumari
Update: 2021-10-06 10:38 GMT
आर्यन खान के आलावा इन स्टार किड्स में भी हैं पार्टी का क्रेज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चमकते सितारों की दुनिया बॉलीवुड काफी रंगीन है, आज हम आपको बताएंगे कैसा है स्टार किड्स के बीच पार्टी का क्रेज। यह लिस्ट काफी लंबी है इसमें शामिल हैं अनन्या पांडे से लेकर सुहाना खान तक, इन्हें पार्टी करना और वीकेन्ड एंजॉय करना काफी पसंद है।

इस तस्वीर में आप अनन्या पांडे और किंग खान की बेटी सुहाना खान को ग्लैमरस पार्टी मूड में देख सकते हैं, उनके दोस्तों को भी ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकते हैं।

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को भी पार्टी का काफी शौक है, वह ज्यादातर अपनी खास दोस्त सुहाना खान और अनन्या पांडे के साथ पार्टी में नजर आती रहती हैं।

जाह्नवी कपूर को भी कई दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा गया है।

 

जाह्नवी कपूर की छोटी बहन और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर को पार्टी करना काफी पसंद है।  खुशी कई बार अपने स्टाइलिश लुक में पार्टी करती नजर आती हैं।

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान को भी कई बार दोस्तों के साथ मस्ती करते देखा गया है।

अमिताभ बच्चन  की नातिन नव्या नवेली नंदा को भी पार्टी में कई बार स्पॉट किया गया है।

इस तस्वीर में आप आमीर खान की बेटी आयरा खान को हैलोवीन लुक में दोस्तों के साथ मस्ती करते देख सकते हैं।

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन भी पार्टी में नजर आती रहती हैं।

पूजा बेदी की बेटी अलाया को भी पार्टी करना काफी पसंद है। उनके साथ चंकी पांडे के भतीजे और आर्यन खान भी अक्सर नजर आते हैं।

चंकी पांडे के बेटे अहान पांडे अक्सर अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करते दिखाई देते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News