दादी निर्मल कपूर के सवाल पर अर्जून कपूर की बोलती हुई बंद, पोते ने दिया ये जवाब...

दादी निर्मल कपूर के सवाल पर अर्जून कपूर की बोलती हुई बंद, पोते ने दिया ये जवाब...

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-30 09:53 GMT
दादी निर्मल कपूर के सवाल पर अर्जून कपूर की बोलती हुई बंद, पोते ने दिया ये जवाब...

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हाल ही में कपूर खानदान में सोनम कपूर की शादी हुई है, लेकिन सोनम की दादी निर्मल कपूर को बहू की कमी खलने लगी है। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि उनके पोते और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने किया है। अर्जुन कपूर ने बताया कि दादी ने उन्हें एक चिट्ठी लिखकर बड़े ही प्यार से पूछा है कि वो शादी कब कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने अपनी दादी काे अभी जवाब तो नही दिया है, लेकिन उन्होंने ने दादी की लिखी चिट्ठी अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर की है। वो दादी के गिफ्ट की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखते हैं कि, जब आपकी दादी का दिया हुआ गिफ्ट एक घूस के साथ धमकी, आदेश और गुजारिश हो। 

 

 

हाल ही में मुबंई में एक इवेंट के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा, अभी ही हमारे परिवार में मेरी बहन सोनम कपूर अाहूजा की शादी हुई है। दादी तो एक बहाना है, पूरा परिवार चाहता है कि मैं अब शादी कर लूं। मैं शादी में विश्वास रखता हूं, लेकिन अभी शादी करने का ये सही समय नही है। "मेरी दादी ने इसे बहुत प्यार से लिखा है, मैं उनकी अभी मदद नहीं कर सकता, इसलिए मैंने एक फोटो शेयर की।

 

 

मीडिया ने मुझसे ये सवाल कई बार पूछा है, लेकिन जब मेरे पास इसका जवाब होगा तो आप सभी जान जाएंगे। ये मेरे जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। मैं इसे अपने परिवार के साथ शेयर करूंगा और आप लोगों को भी जरूर बताऊंगा, लेकिन अभी सही समय नहीं है। मुझे अंशुला, रिया, जाह्नवी और खुशी का ख्याल रखना है।  

 

 

अर्जुन कपूर ने  26 जून को अपने परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया था। पिता बोनी कपूर के साथ उनकी तीनों बहनें अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर उनके साथ थीं। जन्मदिन पर परिजनों ने उन्हें गिफ्ट भी दिए, लेकिन अर्जुन कपूर की दादी ने उनसे शादी वाली विश मांग ली। जिसे लेकर वे टेंशन में आ गए हैं।

 

 

इस मौके पर खास बात ये रही कि उनकी बहन जाह्नवी कपूर ने भैया अर्जुन कपूर को बड़े ही इमोशनल अंदाज में बर्थडे की शुभकामनाएं दी थीं। इसके साथ जाह्नवी ने अंशुला और खुशी के साथ अर्जुन कपूर की एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें इन सभी भाई-बहनों की जबरदस्त केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है।

 

 

फिल्मों की बात करें तो, अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी फिल्म "नमस्ते इंग्लैंड" की शूटिंग पूरी की है। उसके बाद उनकी आने वाली फिल्मों में "संदीप और पिंकी फरार" का नाम भी शामिल है, जिसमें वो एक बार फिर परिणीति चोपड़ा के साथ ही नजर आने वाले हैं। 

 

Similar News