अथर्व को याद आ रही सोलो ट्रिप

अथर्व को याद आ रही सोलो ट्रिप

IANS News
Update: 2020-05-18 15:00 GMT
अथर्व को याद आ रही सोलो ट्रिप

चेन्नई, 18 मई (आईएएनएस)। तमिल अभिनेता अथर्व को दुनिया भर में अपने द्वारा की गईं अकेली यात्राएं याद आ रही हैं।

दुर्भाग्य से लॉकडाउन के बीच वह न तो अपना बैग पैक कर सकते हैं और न ही सड़कों पर बैग लेकर निकल सकते हैं। लेकिन वह निश्चित रूप से अपनी पुरानी यात्राओं की यादों को याद कर खुश हो सकते हैं।

अपनी पुरानी यात्राओं की तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, अच्छे पुराने दिन। हैशटैगबैगपैकिंगसोलो

इस महीने की शुरुआत में ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया और ट्वीट किया था, आप सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। मैं बेहद आभारी और विनम्र हूं। यह हम सभी के लिए कुछ कठिन महीने हैं। लेकिन सब जानते हैं कि सबसे अच्छा समय आएगा। तब तक सुरक्षित रहें और सकारात्मक रहें। आप सभी को प्यार! अथर्व।

Tags:    

Similar News