Avengers Infinity War: थोर ने अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर में दो बार किया इस शब्द का गलत उच्चारण, किसी ने नहीं किया नोटिस

Avengers Infinity War: थोर ने अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर में दो बार किया इस शब्द का गलत उच्चारण, किसी ने नहीं किया नोटिस

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-26 09:46 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। क्रिस हेम्सवर्थ इस समय दुनिया में सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों का उनका कैरेक्टर "थोर" बेहद पॉपुलर है। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में क्रिस को "निदावेलिर" (Nidavellir) शब्द का उच्चारण करने में काफी कठिनाई हुई थी। यहां तक की फिल्म के फाइनल कट में भी उन्होंने इस शब्द का दो बार गलत उच्चारण किया। ट्विटर पर उनके एक प्रशंसक ने इस बात को पकड़ा और इसका एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियों में थोर दो सीन में "निदावेलिर" के बजाय "निवादेलिर" कहते नजर आ रहे हैं। हालांकि एक सीन में उन्होंने इस शब्द का सही उच्चारण भी किया।

आईएमडीबी के पेज पर भी इसकी जानकारी दी गई है। इसमें लिखा है, "जब थोर गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी को समझा रहे हैं कि उन्हें थेनोस को मारने के लिए एक हथियार बनाने की आवश्यकता है, तो वह डेस्टिनेशन का उच्चारण "निवादेलिर" के बजाय "निदावेलिर" करते हैं। इस सीन में वह दो बार इस शब्द का गलत उच्चारण करते हैं। हालांकि फिल्म के एक अन्य सीन में वह इसका सही उच्चारण करते हैं। रेडिट पर भी कुछ फैन्स ने इसी बात को उजागर किया है। एक प्रशंसक ने लिखा, "मैंने इन्फिनिटी वॉर को फिर से देखा। थोर निश्चित रूप से हर बार निवादेलिर कह रहे हैं, जबकि बाकी सभी इसे निदावेलिर कह रहे हैं। मैं सोच नहीं पा रहा हूं कि क्या इतनी महत्वपूर्ण बात पर फिल्म कंपनी का ध्यान नहीं गया। क्या आपको लगता है कि यह जानबूझकर किया गया? 

एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर दुनिया भर में 2 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई करने वाली पहली एमसीयू फिल्म है। हालांकि एवेंजर्स: एंडगेम्स ने इसे पीछे छोड़ते हुए पहला पायदान हासिल किया। इन्फिनिटी वॉर में 22 सुपरहीरो को दिखाया गया था। थैनोस जैसा खतरनाक और ताकतवर विलेन भी फिल्म को और भी रोमांचक बनाता है। फिल्म की कहानी पूरे यूनिवर्स की रक्षा करने पर आधारित है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स एक साथ ताकतवर थैनोस से मुकाबला करने का फैसला करते हैं क्योंकि उसने धरती को खत्म करने की धमकी दी है। वह करीब-करीब सभी ग्रहों पर कब्जा कर लेता है, इसके बाद सारे सुपरहीरो मिलकर थानोस को रोकने के लिए हाथ मिलाते हैं। 

क्रिस हम्सवर्थ को आखिरी बार नेटफ्लिक्स ओरिजनल्स की फिल्म एक्सट्रेक्शन में देखा गया था जो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक रही है। नेटफ्लिक्स की यह फ़िल्म 24 अप्रैल को स्ट्रीम की गयी थी। रिलीज़ के पहले हफ़्ते में फ़िल्म के 9 करोड़ घरों तक पहुंचने की उम्मीद जताई गयी थी। डेडलाइन के मुताबिक, फ़िल्म ने स्पेंसर कॉन्फिडेंशियल (8.5 करोड़), 6 अंडरग्राउंड (8.3 करोड़), बर्ड बॉक्स (8 करोड़) और मर्डर मिस्ट्री (7.3 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। इसकी सफलता को देखते हुए फ़िल्म के लेखक और सह निर्माता जो रूसो ने एक्सट्रेक्शन 2 पर भी काम करना शुरू कर दिया है।

Tags:    

Similar News