Bigg Boss OTT: पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनी सिंगर नेहा भसीन, Voot ने की घोषणा

Bigg Boss OTT: पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनी सिंगर नेहा भसीन, Voot ने की घोषणा

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-31 04:39 GMT
Bigg Boss OTT: पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनी सिंगर नेहा भसीन, Voot ने की घोषणा

डिजिटल डेस्क,मुंबई। सिंगर नेहा भसीन बिग बॉस ओटीटी की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बन चुकी है। इस बात का ऐलान नेहा के एक प्रोमो को शेयर करते हुए Voot Select ने किया है, जिसमें नेहा कहती है, " ये आवाज किसी से नहीं डरती"। बता दें, बिग बॉस ओटीटी को जाने-मानें डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर होस्ट करने वाले है। जिसके पहली कंफर्म कंटेस्टेंट सिंगर नेहा भसीन है।

बिग बॉस ओटीटी 6 हफ्ते तक चलेगा, जिसका प्रीमियर 8 अगस्त 2021 को वूट पर स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं  6 हफ्ते बाद बिग बॉस-15 की शुरुआत कलर्स टीवी पर की जाएगी। नेहा भसीन की बात की जाएं तो, सिंगर ने अब तक "बाजरे दा सिट्टा" जैसे कई सुपरहिट गाने गाए है।

नेहा भसीन बिग बॉस से पहले वो टेलीविजन शो "झलक दिखला जा" में भी पार्टीसिपेट कर चुकी है। इतना ही नहीं नेहा "लव मी इंडिया" शो में बतौर जज भी दिखाई दी है। 


 

Tags:    

Similar News