Birthday Special: ‘ऐश्वर्या’ से ‘पद्मावती’ तक ऐसा रहा है दीपिका का फिल्मी सफर

Birthday Special: ‘ऐश्वर्या’ से ‘पद्मावती’ तक ऐसा रहा है दीपिका का फिल्मी सफर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-04 13:17 GMT
Birthday Special: ‘ऐश्वर्या’ से ‘पद्मावती’ तक ऐसा रहा है दीपिका का फिल्मी सफर

डिजिटल डेस्क,मुबंई। 5 जनवरी यानी कल दीपिका पादुकोण का जन्मदिन है। दीपिका 33 साल की होने जा रही हैं। दीपिका का जन्म 5 January 1986 में हुआ था। इस मौके पर आज हम आपको दीपिका से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहें हैं। जिनके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होगें। दीपिका पादुकोण, जो आज हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज़ में शामिल हैं। दीपिका ने सबसे पहले अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। जिसके बाद दीपिका अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कन्नड़ सिनेमा से की थी। 2006 में आई दीपिका की इस फिल्म का टाइटल "ऐश्वर्या" था। हाल ही में दीपिका पादुकोण की शादी बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह से 14 नवंबर 2018 को हुई है। 

 

दीपिका का शुरुआती दौर

दीपिका का जन्‍म कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ थाा उनके पिता का नाम प्रकाश पादुकोण है जो कि मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। उनकी मां का नाम उज्‍जवला हैा उनकी एक छोटी बहन भी हैं जिनका नाम अनीशा हैा दीपिका की शुरूआती पढ़ाई बैंगलोर के सोफिया हाई स्‍कूल से हुई हैा इसके बाद की पढ़ाई उन्‍होंने माउंट कैरमल कॉलेज से पूरी की। समाजशास्‍त्र में B. A. की डिग्री के लिए उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था लेकिन मॉडलिंग में करियर बनाने के चलते उन्‍होंने यह छोड़ दिया। 

 

दीपिका का फिल्मी करियर

दीपिका के हिन्‍दी फिल्‍मी करियर की शुरूआत‍ ब्लॉकबस्टर फिल्‍म "ओम शांति ओम" से हुई थी जिसमें उनके हीरो शाहरूख खान थे। इस फिल्‍म ने बॉक्‍सआफिस पर कमाल किया और फिल्‍म सुपरहिट हुई थी। इंडिया के साथ साथ विदेशों में भी यह फिल्‍म काफी पसंद की गई और यहीं से दीपिका की गाड़ी चल पड़ी। इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ एक्ट्रेस का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला था। 

 

दीपिका का फैशन ब्लंडर

शादी से लेकर अब तक दीपिका सुर्खियों में बनी हुई हैं। आए दिन उनकी कोई न कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। फैशन आइकॉन कही जाने वाली दीपिका पादुकोण ने भी कई बार ऐसे फैशन ब्लंडर किए है जो उनके चाहने वालों को पंसद नहीं आए और उनके फैशन सेंस को लेकर कई बार उनकी आलोचनाएं भी की गईं हैं। दीपिका के इस बॉल्ड मेकअप का मजाक उड़ाते हुए लोगों ने उनके चेहरे को कुपोषित तक कह डाला। हाल ही में दीपिका ने कई मैग्जीन्स के लिए फोटोशूट कराया है। इन फोटोस में दीपिका बेहद स्टाईलिस लग रही हैं। जिसे लेकर वो काफी चर्चा में हैं। आप भी इनके लुक्स से पार्टी के लिए आइडियाज ले सकती हैं।  

 

फोटोशूट के दौरान दीपिका के पहने हुए आउटफिट और बोल्ड मेकअप लोगों को कुछ खास पंसद नहीं आया और इस वजह से उन्हें ट्रोल भी होना पड़ गया। इस दौरान दीपिका ने हॉट पेंट के साथ रेड ग्लिटर टॉप पहना हुआ था, इसके साथ दीपिका ने एनिमल प्रिंटेड जैकेट कैरी की हुई थी जो उन्हें परफेक्ट ग्लैमरस लुक दे रही थी। अपने इस लुक के साथ दीपिका ने हॉट Red पंप हील पहनी हुई थी। शॉर्ट ईयररिंग्स और ओपन हेयर से दीपिका ने अपने इस लुक को कैरी किया। वहीं एक और तस्वीर में दीपिका काफी बॉल्ड अंदाज में नजर आईं। जहां उन्होंने शिमरी शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है। जिसके साथ ड्रॉमेटिक प्रिंटेड जैकेट कैरी की हुई थी। इस स्टाईलिस और बॉल्ड लुक में दीपिका काफी हॉट लग रहीं हैं।  


 

Similar News