सोनाक्षी करना चाहती हैं शादी, पर नहीं मिल रहा है लड़का...

सोनाक्षी करना चाहती हैं शादी, पर नहीं मिल रहा है लड़का...

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-31 09:06 GMT
सोनाक्षी करना चाहती हैं शादी, पर नहीं मिल रहा है लड़का...

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस ​समय अपनी फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म प्रमोशन के लिए एक रिएलिटी शो पर गई थी। उनके सा​थ उनके को स्टार वरुण धवन और आलिया भट्ट भी मौजूद थी। इस दौरान शो के होस्ट ने तीनों से सवाल किया कि तीनों में से सबसे पहले शादी कौन करने वाला है। इस पर सोनाक्षी ने कहा कि वे आलिया और वरुण से पहले शादी करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें लड़का ही नहीं मिल रहा है। 

उन्होंने ये भी कहा कि वे शादी के लिए तैयार हैं और अब घर बसाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी लाइफ में सही शख़्स की तलाश में हैं। बता दें कि आलिया और वरुण अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले अफवाह भी थी कि वे फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में कदम रखने वाले एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। जहीर ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी को बर्थ डे विश भी किया था हालांकि दोनों की डेटिंग की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इस ​समय फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म को अभिषेक बर्मन ने ​डायरेक्ट किया है व करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह फिल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को लेकर वे बहुत उत्तसाहित है। फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। इस ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म में पहली बार आलिया और आदित्य रॉय कपूर की ​जोड़ी देखने को मिलेगी। साथ ही लंबे समय बाद माधुरी दीक्षित व संजय दत्त स्क्रीन पर साथ दिखाई देने वाले हैं।

Tags:    

Similar News