बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का बचपन से आखिर तक का सफर

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का बचपन से आखिर तक का सफर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-23 13:01 GMT
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का बचपन से आखिर तक का सफर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते साल बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया था। 24 फरवरी को उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी है। फैंस के दिलों में आज भी उनकी यादें जिंदा है। दुबई के एक होटल में उनकी मौत हुई थी, जहां वे अपने किसी रिश्तेदार की शादी में गईं थीं। श्रीदेवी को भारत की पहली महिला सुपर स्टार कहा जाता है। इन्होंने पांच फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त किये। 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। श्रीदेवी का बॉलीवुड में प्रवेश 1979 की फिल्म सोलहवां सावन से हुआ था। 1975 की फिल्म "जूली" से उन्होंने हिन्दी सिनेमा में बाल अभिनेत्री के रूप में प्रवेश किया था। जिस वक्त श्रीदेवी पर्दे पर आती थी, उनके सामने हीरो की चमक भी कम पड़ जाती थी। श्री देवी के पति और बेटियों को तो सभी जानते हैं, लेकिन आज हम आपको श्रीदेवी के मां-बाप और भाई-बहन से परिचित कराते हैं।

 

Similar News