अंबाबाई के दरबार में बॉलीवुड, अजय-काजोल ने किए दर्शन
अंबाबाई के दरबार में बॉलीवुड, अजय-काजोल ने किए दर्शन
डिजिटल डेस्क, पुणे। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अजय देवगन ने मंगलवार को पत्नी काजोल और मां के साथ कोल्हापुर के अंबाबाई का दर्शन किया। इस मौके पर दोनों को देखने के लिए लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी। पिछले कुछ सालों से अजय, काजोल समेत परिवार के साथ गुढ़ी पाड़वा के बाद अंबाबाई का दर्शन करते हैं। मंगलवार को पश्चिम महाराष्ट्र देवस्थान समिति के अध्यक्ष महेश जाधव, संगीता खाड़े ने उनका स्वागत किया। उनके आने की जानकारी मिलते ही उनके चाहने वालों की भीड़ लग गई।
काजोल और अजय को देखने जुटी भीड़
कोई अपने मोबाइल से तस्वीर खींच रहा था। कोई वीडियो बना रहा था। हालांकि भीड़ को संभालने में जुटी पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। अजय देवगन काजोल काफी देर तक वहां रुके, दोनो ने पूजन किया। दोपहर करीब एक बजे अंबाबाई का दर्शन करने के बाद वे मिरजकर तिकटी इलाके के एकमुखी दत्त आखाड़ा सेवाभावी संस्था के कलशारोहण समाराेह में शामिल हुए। जहां धार्मिक आयोजन रखा गया है। इस दौरान दोनो ने खास तौर से कार्यक्रम में शिरकत की।
दोनों की शादी को बीत चुके 19 साल
आपको बता दें, काजोल ने अपने करियर के पीक समय पर अजय देवगन से शादी कर ली थी। काजोल और अजय देवगन की 1999 में शादी हुई थी।उनके दो बच्चे हैं, जिसका नाम न्यासा और युग हैं। साल 2003 में बेटी के जन्म के बाद उन्होंने कुछ चुनिंदा फिल्मों में ही काम किया। उन फिल्मों में "फना", "यू मी और हम", "माई नेम इज खान", "वी आर फेमिली" "राजू चाचा" और "टूनपुर का सुपरहीरो" जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। बहरहाल दोनों की शादी को 19 साल बीच चुके हैं।