Cannes Film festival 2018: रेड कार्पेट पर उतरते ही ऐश्वर्या राय बच्चन ने जीता दिल

Cannes Film festival 2018: रेड कार्पेट पर उतरते ही ऐश्वर्या राय बच्चन ने जीता दिल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-13 05:23 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फ्रेंच रिवेरा में चल रहे Cannes Film festival में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने 17वीं बार दमदारी एंट्री की। ऐश्वर्या के रेड कार्पेट पर आते हैं कोई भी उनसे नजर नहीं हटा पाया। एक्ट्रेस मिशेल सिनको की स्लीवलेस पर्पल गाउन में नजर आईं। ऐश्वर्या का लुक लोगों को काफी पसंद आया। ड्रेस में गाउन के साथ तीन मीटर लंबी केप अटैच थी, जिस पर‍ सिल्क थ्रेड से कारीगरी की गई थी। इस गाउन वो किसी मोरनी की तरह खूबसूरत लग रहीं थीं।

इस गाउन को डिजाइन करने वाले डिजाइनर मिशेल सिनको ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि बॉलीवुड गॉडेस 71वें कान्स लुक के लिए तैयार हैं। मिशेल सिनको ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या की ड्रेस को लेकर पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने बताया कि ड्रेस की केप को 1 हजार घंटे में बनाकर तैयार किया गया है। इसमें पूरा काम हैंड वर्क थ्रेड और स्वारोस्की क्र‍िस्टल से किया गया है। 

आंखों से ऐश्वर्या ने चलाए तीर

ऐश्वर्या की ड्रेस की ही तरह उनका मेकअप भी कमाल का था। उनकी नीली आखों को और भी आकर्षक बनाने के लिए पर्पल स्पारकल टच दिया था। रेड लिपस्ट‍िक के साथ पर्पल ईयर‍िंग ऐश्वर्या के पूरे लुक को कम्पलीट कर रहे थे। 

बेटी आराध्या के साथ पहुंची ऐश

ऐश्वर्या 12 मई की शाम अपनी बेटी आराध्या के साथ कान समारोह में पहुंची थीं। आराध्या ने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी। ऐश्वर्या ने बेटी के साथ इस फेस्टिवल में काफी मस्ती की। एक सेलेब्रिटी होने के साथ-साथ वो एक मां भी और इसकी जिम्मेदारी वो कभी नहीं भूलती हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो इतने महत्वपूर्ण इंवेट में अपनी बेटी के साथ मस्ती कर रहीं थीं। वो उस पर उतना ही ध्यान दे रहीं थी जिनता लोग ऐश पर।

मां-बेटी का एक वीडियो ऐश्वर्या राय बच्चन के इंस्टाग्राम अकॉउंट पर जारी किया गया है। जिसमें ऐश आराध्या के साथ खेल रहीं हैं। बता दें कि ऐश्वर्य ने शुक्रवार को तस्वीर साझा करने वाले मंच इंस्टाग्राम पर एश्वर्य राय बच्चन एआरबी के नाम से अपने सफर की शुरुआत की। 

तस्वीर शेयर करते हुए  एश्वर्य ने लिखा, "और मैंने दोबारा जन्म लिया।" ऐश्वर्या राय बच्चन ने फोटो अपलोडिंग साइट इंस्टाग्राम के साथ सोशल मीडिया में डेब्यू कर लिया है। पिछले साल भी आराध्या ऐश्वर्या के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं थीं। बता दें कि ऐश्वर्या कान के रेड कार्पेट पर पति अभिषेक बच्चन के साथ भी नजर आ चुकी हैं। 

पहले अपीरियंस में ऐश सिंपल लुक में आई थीं नजर

12 मई को ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान में अपना पहला अपीयरेंस दिया। वो ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। ये आउटफिट मनीष अरोड़ा ने डिजाइन किया है। ऐश्वर्या ने मेकअप हल्का रखा था और बाल को हल्का कर्ली किया था।  पिछले साल कान में उनके पर्पल लिपस्टिक ने बहुत सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन इस साल उन्होंने अपना पहला लुक सिंपल रखा है। 

Similar News