शादी के बाद भी जश्न जारी, रणबीर-आलिया के घर पहुंचे नीतू कपूर, सोनी राजदान और शाहीन भट्ट

बॉलीवुड शादी के बाद भी जश्न जारी, रणबीर-आलिया के घर पहुंचे नीतू कपूर, सोनी राजदान और शाहीन भट्ट

IANS News
Update: 2022-04-18 12:30 GMT
शादी के बाद भी जश्न जारी, रणबीर-आलिया के घर पहुंचे नीतू कपूर, सोनी राजदान और शाहीन भट्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कपूर और भट्ट परिवार में शादी के बाद का जश्न अभी भी जारी है। नीतू कपूर, सोनी राजदान और शाहीन भट्ट को मुंबई के पाली हिल इलाके में रणबीर और आलिया के वास्तु आवास के बाहर देखा गया। नीतू ने जहां पिंक कलर का सूट पहना था, तो वहीं शाहीन भट्ट लाइट ब्राउन कलर का कुर्तां-प्लाजो कैरी किया था। इनके अलावा, सोनी राजदान को ग्रे और पिंक कलर के प्रिंटेड सूट में देखा गया।

इंटरनेट पर नीतू ने आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीरें शेयर की। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुकता से भरा पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्हें रणबीर और उनके दामाद भरत साहनी (रिद्धिमा कपूर साहनी के पति) के साथ खड़े देखा जा सकता है। पोस्ट को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन दिया- माई पिलर। 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने से पहले आलिया और रणबीर ने चार साल तक डेट किया। शादी में, कपल ने सब्यसाची की डिजाइन किए गए आउटफिट पहने।

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News