CONFIRM: टीवी पर होगी शक्तिमान की वापसी, बनेगा सीक्वल, एक्टर ने दी जानकारी

CONFIRM: टीवी पर होगी शक्तिमान की वापसी, बनेगा सीक्वल, एक्टर ने दी जानकारी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-30 03:15 GMT
CONFIRM: टीवी पर होगी शक्तिमान की वापसी, बनेगा सीक्वल, एक्टर ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना वायरस के चलते देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। ऐसे में घर पर बैठे बोर हो रहे जनता के मनोरंजन के लिए 90 के दशक के कई धारावाहिक की वापसी हुई है। रामायण के बाद महाभारत और अब शाहरुख खान का सर्कस और ब्योमकेश बख्शी भी फिर देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच 90s किड्स के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जिसकी जानकारी एक्टर मुकेश खन्ना ने दी है।

शक्तिमान की होगी वापसी
दरअसल, लोगों ने शक्तिमान की फिर वापसी की मांग की थी। फैंस अपने सुपरहीरो को एक बार फिर देखना चाहते थे। ऐसे में शक्तिमान यानि एक्टर मुकेश खन्ना ने लोगों की मांग पूरी करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द शक्तिमान का सीक्वल आने वाला है। बॉम्बे टाइम्स को वो कहते हैं- पिछले तीन सालों से हम शक्तिमान के दूसरे एडिशन पर काम कर रहे हैं। हम शक्तिमान का सीक्वल इसलिए बना रहे हैं क्योंकि लोग जानना चाहते हैं कि आखिर बाद में हुआ क्या। मुझे लगता है जैसे ही परिस्थितियां बदलेंगी हम बहुत जल्द शो लेकर आएंगे क्योंकि इस समय शक्तिमान की काफी डिमांड है।

LOCKDOWN: रामायण के बाद अब महाभारत का हुआ प्रसारण, दिन में दो बार दिखेगा धारावाहिक

CORONA VIRUS: लॉकडाउन के बीच उर्वशी का बोल्ड लुक वायरल, कोरोना को लेकर कही बड़ी बात

साथ ही उन्होंने रामायण और महाभारत के फिर से शुरू होने पर खुशी जताई है। एक्टर ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- लोगों को अब एक साथ रामायण और महाभारत देखने को मिल रहा है। उनके मुताबिक इन शोज के साथ वो बहुत जल्द शक्तिमान भी लेकर आएंगे। बता दें, एक्टर मुकेश खन्ना ने महाभारत में भी भीष्म पितामह का किरदार निभाया था और उनके नैचुरल एक्टिंग को खूब पसंद भी किया गया था।

Tags:    

Similar News