क्रिकेट एक लिंग आधारित खेल नहीं : साकिब सलीम

क्रिकेट एक लिंग आधारित खेल नहीं : साकिब सलीम

IANS News
Update: 2020-03-04 04:30 GMT
क्रिकेट एक लिंग आधारित खेल नहीं : साकिब सलीम
हाईलाइट
  • क्रिकेट एक लिंग आधारित खेल नहीं : साकिब सलीम

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस )। बॉलीवुड अभिनेता साकिब सलीम का मानना हैं कि क्रिकेट को सिर्फ एक लिंग विशेष तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। अभिनेता आगामी फिल्म कबीर खान 83 में दिखाई देंगे जो 1983 की वल्र्ड कप जीत पर आधारित है।

इस फिल्म में साकिब ने मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका निभाई है, जो 1983 के भारत टीम के उप-कप्तान थे। उन्होंने लोअर परेल मॉल में एक क्रिकेट सत्र की शुरुआत की, जिसमें वे युवा लड़कियों को क्रिकेट के टिप्स देते दिखाई दे रहे हैं।

लड़कियों के लिए क्रिकेट सत्र की शुरुआत करने के बारे में अभिनेता ने कहा कि क्रिकेट एक लिंग विशेष यानी सिर्फ पुरुषों का खेल नहीं है। हमारे देश में महिलाएं बेहद प्रतिभाशाली हैं। मैं बस उन्हें प्रेरित करना चाहता हूं और उन्हें बड़े सपने देखने के लिए कहना चाहता हूं। किसे पता, हमें दूसरी मिताली राज मिल जाए।

बहरहाल, अभिनेता ने महिला क्रिकेट को ठीक से बढ़ावा ना मिलने पर सहमति जताते हुए कहा, मुझे लगता है, अब समय बदल रहा है। बीते समय में महिलाएं केवल घर के कामकाज तक सीमित रहा करती थीं, लेकिन आज बहुत सारी महिलाएं अपने सपने को बिना किसी रुकावट के हासिल कर रही हैं।

इस आधुनिक समय में महिलाएं न केवल घर के कामकाज तक सीमित हैं, बल्कि वो इसके साथ-साथ अपने सपने को भी साकार कर रही हैं। मैं आशा करता हूं कि इस बदलाव से महिलाएं और भी सशक्त बनें।

साकिब को यह भी लगता है कि खेल को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करना और महिला एथलीटों को बढ़ावा देना बहुत महत्वपूर्ण है।

कबीर खान 83 फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह कपिल देव कि भूमिका निभाएंगे जो 1983 वल्र्ड कप के कप्तान थे। यह फिल्म 10 अप्रैल से सिनेमाघरों देखी जा सकेगी।

Tags:    

Similar News