पावरस्टार पवन सिंह के साथ पहली बार नजर आईं डांस क्वीन सपना चौधरी, दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

भोजपुरी सिनेमा पावरस्टार पवन सिंह के साथ पहली बार नजर आईं डांस क्वीन सपना चौधरी, दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

bhaskar user3
Update: 2023-01-18 11:33 GMT
हाईलाइट
  • गाने का बोल है "लहंगा लहक जाई"

डिजिटल डेस्क,पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अपने फैंस के लिए एक नया गाना लेकर आए हैं। जिसमें वो मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह पहली बार है जब पवन सिंह और सपना चौधरी ने एक साथ स्क्रीन शेयर किया है। गाने में दोनों स्टार की कमेस्ट्री देखने को मिल रही है। सपना चौधरी को इससे पहले भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ देख जा चुका है।

पवन के साथ दिखी सपना चौधरी

गाने के बोल "लहंगा लहक जाई" है। पावर स्टार के साथ सपना चौधरी की जोड़ी को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। बता दें कि गाने के टीजर को 17 जनवरी को रिलीज किया गया था। जिसे फैंस के तरफ से भरपूर प्यार मिला था। अब इस गाने को रिलीज कर दिया गया है। जिसके बाद से ही लाइमलाइट में बना हुआ है। गाने को यूट्यूब चैनल "वायरल भोजपुरी" चैनल पर रिलीज किया गया है। 

मिले लाखों व्यूज

पवन सिंह और सपना चौधरी के गाने को रिलीज हुए महज अभी कुछ ही घंटे हुए हैं। लेकिन अब तक इसे 24 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह ट्रेंडिंग में टॉप पर बना हुआ है। वहीं करीब 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाईक भी किया है। पवन सिंह के अलावा इस गाने में शिल्पी राज और सपना चौधरी ने अपनी आवाज दी है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं इस गाने के बोल धीरज बाबूआन ने लिखे हैं जबकि इसका डॉयरेक्शन दिपेश गोयल ने किया है।

फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

फैंस अपने चहेते स्टार के गाने को पंसद करते हुए यूट्यूब पर भरभर कर कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस कमेंट्स बॉक्स में लिख रहे हैं कि 'भईया आपके जैसा कोई नहीं'। नरेश नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "मिजाज टन टना हो गया सच मे पवन भईया।" वहीं राज नाम के अन्य यूजर ने लिखा "मंदिर बिना पुजारी के भोजपुरी इंडस्ट्री बिना पवन सिंह के अधूरा लगता है"।

देखें गाना

Full View


 

Tags:    

Similar News