शादी के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपिका और रणवीर

शादी के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपिका और रणवीर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-30 12:25 GMT
हाईलाइट
  • शुक्रवार को यह कपल मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा।
  • इस जोड़ी ने मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन किए और उनसे लंबे जीवन की कामना की।
  • शादी के बाद दीपवीर ने सोशल मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा हुआ है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिंक कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय है। शादी के बाद दीपवीर ने सोशल मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा हुआ है। शुक्रवार को यह कपल मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा। इस जोड़ी ने मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन किए और उनसे लंबे जीवन की कामना की। इस दौरान दीपवीर के साथ उनके परिवारजन भी मौजूद थे।

दर्शन करने के लिए पहुंचे इस कपल को देखने के लिए मंदिर के आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। दीपिका सिद्धिविनायक में काफी आस्था रखती हैं और कई बार गणपति के दर्शन के लिए मंदिर आती-जाती रहती हैं। दर्शन के लिए पहुंची दीपिका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। दीपिका ने लाइट मड ग्रे कलर की सब्यसाची बंद गला सूट पहन रखा था। वहीं रणवीर सफेद रंग के बंद गले वाले कुर्ते में नजर आए।

इटली के लेक कोमो में शादी के बाद यह कपल अब तक दो रिसेप्शन दे चुका है। पहला रिसेप्शन बेंगलुरू और दूसरा रिसेप्शन मुंबई में देने के बाद अब यह कपल 1 दिसंबर को तीसरे रिसेप्शन की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये रिसेप्शन एक प्राइवेट रिसेप्शन होगा। इसमें मीडिया और अन्य लोगों को नहीं बुलाया जाएगा। इस रिसेप्शन को खासतौर पर फिल्मी दुनिया के दोस्तों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

बता दें कि रणवीर और दीपिका की नजदीकियों का सिलसिला साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म "गोलियों की रासलीला: रामलीला" के सेट से शुरू हुआ था। इसके बाद अवॉर्ड फंक्शन से लेकर इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर कई बार दोनों को एक साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते हुए नोटिस किया गया। इसके बाद 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाने के बाद 15 नवंबर को दोनों ने सिंधी रिवाज से शादी की। 

दीपिका और रणवीर तीन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इसमें "गोलियों की रासलीला- रामलीला", "बाजीराव मस्तानी" और "पद्मावत" शामिल हैं। इन तीनों फिल्मों में उनके परफॉर्मेंस ने बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा रणवीर ने दीपिका की फिल्म "फाइंडिंग फैनी" में गेस्ट रोल किया था। रणवीर फिलहाल अपनी अगली फिल्म "सिम्बा" में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह सारा अली खान के साथ करण जौहर की "तख्त" में भी नजर आएंगे। वहीं दीपिका अपनी अगली मेघना गुलजार के अगले निर्देशन में कर रही हैं। इस फिल्म में वह एसिड अटैक से पीड़िता को रोल निभाएंगी।

 


 

Similar News