कान्स पहुंचीं दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह ने खुद को बताया उनका चीयरलीडर 

कान्स फिल्म फेस्टिवल कान्स पहुंचीं दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह ने खुद को बताया उनका चीयरलीडर 

Neha Kumari
Update: 2022-05-11 11:46 GMT
कान्स पहुंचीं दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह ने खुद को बताया उनका चीयरलीडर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंच गईं हैं। एक्ट्रेस की इस कामयाबी से उनके पति रणवीर सिंह ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। दीपिका कान्स में अभिनेता-निर्माता रेबेका हॉल और ईरानी फिल्म निर्माता असगर फरहादी सहित आठ सदस्यीय जूरी का हिस्सा बनने के लिए हाल ही में रवाना हुई थी।

रणवीर ने खुद को बताया चीयरलीडर 
दीपिका बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेसेज में से एक हैं, उनके फैंस उन पर प्यार की बौछार करते नहीं थकते हैं, लेकिन एक्ट्रेस के अपने पति रणवीर सिंह उन्हें काफी चीयर करते हैं। दीपिका के कान्स में जूरी के तौर पर शामिल होने वाली खबर के आते ही रणवीर खुशी के मारे झूम परे, वहीं एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए रणवीर ने अपनी खुशी जाहिर की।

रणवीर ने बताया अपना रिएक्शन
कान्स में जूरी के तौर पर शामिल होना काफी गर्व की बात है। इस बड़ी खबर को सुनने के बाद रवीर ने कहा, "मैं वाऑ कह रहा था। यह बहुत ही सरप्राइजिंग था। मुझे हर उस चीज पर बहुत गर्व होता है जो वह हर बार हासिल करती है, मैं उसका डेजिगनेटेड चीयरलीडर हूं। यह ऐसा है जैसे कोई बच्चा तय कर रहा हो कि इस समय दुनिया की सबसे बेहतर फिल्मों में से कौन सी सबसे अच्छी है, कौन सी बेहतर है। यह बहुत क्रेजी है।"

Tags:    

Similar News