ईशा अंबानी के संगीत में जमकर नाचे दीपिका-रणवीर

ईशा अंबानी के संगीत में जमकर नाचे दीपिका-रणवीर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-10 10:51 GMT
ईशा अंबानी के संगीत में जमकर नाचे दीपिका-रणवीर

डिजिटल डेस्क, उदयपुर ।  ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को है। शादी से पहले 2 दिन की संगीत सेरेमनी राजस्थान के उदयपुर में रखी गई है। इस प्री वेडिंग का हिस्सा बनने के लिए दुनिया पर भर से तमाम मेहमान उदयपुर पहुंच रहे है। इन मेहमानों की लिस्ट में बॉलीवुड-हॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर राजनेता तक शामिल हैं। ग्रैमी अवार्ड विनर अमेरिकन पॉप सिंगर बियोंसे भी ईशा अंबानी के संगीत का हिस्सा बनीं। रविवार को मशहूर अमेरिकन सिंगर बियोंसे (Beyonce) उदयपुर पहुंचीं थीं। साथ ही शाम में बियोंसे ने इस सेरेमनी में परफॉर्म किया और पार्टी में मौजूद सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।


इसके साथ ही रविवार को ही न्यूलीवेड कपल रणवीर-दीपिका भी पहुंचे और संगीत की शाम में खूब रंग जमाया। दीपिका ने फिल्म "लवयात्री" के गाने "छोगाड़ा तारा" पर डीजे के साथ जमकर डांस किया।वहीं दीपिका और रणवीर ने फिल्म "दिल धड़कने दो" के गाने "गल्ला गूड़ियां" गाने पर डांस किया। दोनों के साथ ईशा अंबानी और अनिल कपूर ने में भी खूब डांस किया। 

 

बता दें, दीपिका पादुकोण  के अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की थी। फंक्शन अटेंड करने आए शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान ने भी परफॉर्म किया। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, जॉन अब्राहम, करण जौहर, वरुण धवन, कैटरीना कैफ और अनिल कपूर जैसे सेलेब्स फंक्शन में दिखे।

 

इससे पहले अंबानी परिवार ने सितंबर में इटली के लोक कोमो में ईशा की सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। जिसके बाद अक्टूबर में ईशा-आनंद की शादी की तारीख का एलान किया गया था। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के मुंबई स्थित घर में 12 दिसंबर को होगी। बता दें, दीपिका पादुकोण  के अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की थी। फंक्शन अटेंड करने आए शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान ने भी परफॉर्म किया। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, जॉन अब्राहम, करण जौहर, वरुण धवन, कैटरीना कैफ और अनिल कपूर जैसे सेलेब्स फंक्शन में दिखे।

 

इससे पहले अंबानी परिवार ने सितंबर में इटली के लोक कोमो में ईशा की सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। जिसके बाद अक्टूबर में ईशा-आनंद की शादी की तारीख का एलान किया गया था। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के मुंबई स्थित घर में 12 दिसंबर को होगी। बियोंसे की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा के संगीत में लाइव परफॉर्मेंस के लिए 15 करोड़ लिए हैं। खबरों के मुताबिक बियोंसे की फीस कम से कम 10 लाख डॉलर होती होती है। संगीत के दौरान का एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें सभी एक साथ डांस कर रहे हैं। वहीं आमिर और शाहरुख एक साथ ठुमके लगा रहे हैं।

Similar News