पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लगी गोली तो रोने लगी लड़कियां

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लगी गोली तो रोने लगी लड़कियां

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-13 05:44 GMT
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लगी गोली तो रोने लगी लड़कियां

डिजिटल डेस्क,मुंबई। पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को कौन नहीं जानता। उनकी गिनती टेलीविजन की सबसे मशहूर और कामयाब एक्ट्रेसेस में होती है। तो जाहिर है उनकी फैन-फॉलोइिंग भी बहुत होगी। दिव्यांका के फैन उन्हें लेकर किस कदर दीवाने हैं इस बात का अंदाजा आप दिव्यांका की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से लगा सकते हैं। 

सच में इशिता को लग गई गोली
हाल ही में दिव्यांका ने अपने शो "ये है मोहब्बतें" के लिए दही-हांडी स्पेशल सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थी। शो के सीक्वेंस के दौरान उनको गोली लगने का सीन शूट किया जा रहा था। तभी सेट पर शूटिंग देखने आई दो लड़कियों को यह सीन इतना रियल लगा कि वो इसे देखकर रोने लगी। सीक्वेंस के दौरान जब दिव्यांका को गोली लगती है, तो इन लड़कियों को ऐसा महसूस हुआ कि सच में उनकी इशिता को गोली लग गई। 

दिव्यांका ने लड़कियों कराया चुप
सीन शूट होने के बाद दिव्यांका खुद उन लड़कियों के पास गईं और उनको चुप कराया। दिव्यांका ने दोनों लड़कियों के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी की और कैप्शन में लिखा, "सेट पर मौजूद दो लड़कियों को चुप कराने की कोशिश कर रही हूं, जिन्हें लग रहा है कि इशिता को वाकई गोली लग गई है।"

बता दें, दिव्यांका को असली पहचान टीवी शो "बनूं मैं तेरी दुल्हन" के जरिए मिली थी। "ये है मोहब्बतें" से पहले वे कसम से, इंतजार, तेरी मेरी लव स्टोरीज जैसे टीवी शो से जुड़ चुकी हैं।
 

Similar News