दिव्यांका ने बताया एकता और उनके बीच अनबन की खबरों को झूठ

दिव्यांका ने बताया एकता और उनके बीच अनबन की खबरों को झूठ

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-11 06:29 GMT
दिव्यांका ने बताया एकता और उनके बीच अनबन की खबरों को झूठ

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टेलीविजन क्वीन एकता कपूर के जन्मदिन पर उनके बंगले पर पार्टी का अरेंजमेंट किया था। इस दौरान टेलीविजन के कई ​बड़े सितारे भी वहां मौजूद थे। कसौटी जिंदगी की 2 की तो पूरी स्टारकास्ट वहां मौजूद थी। इन सब के बीच एक्ट्रेस दिव्यांका​ त्रिपाठी वहां से मिसिंग थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों बीच कुछ अनबन है। इसी वजह से दिव्यांका एकता की बर्थडे पार्टी में दिखाई नहीं दी। 

रिपोर्ट के अनुसार दिव्यांका का वेब शो "कोल्ड लस्सी एंड चिकन मसाला" की प्रोडक्शन टीम के साथ तालमेल नहीं बैठ रहा है। एकता कपूर का ये शो ALT Balaji पर टेलीकास्ट होगा। इसमें दिव्यांका के अपोजिट राजीव खंडेलवाल होंगे।

जब दिव्यांका से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस खबरों को गलत बताया। साथ ही ​एकता की पार्टी में शामिल न होने की वजह भी बताई। दिव्यांका ने बताया कि एकता और मेरे बीच कोई मनमुटाव नहीं है। चीजें पहले की ही तरह बनी हुई हैं। मैं एकता कपूर के जन्मदिन में नहीं गई क्योंकि मैं शो कोल्ड लस्सी... की शूटिंग में बिजी थी।

बता दें दिव्यांका त्रिपाठी और एकता कपूर एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे से एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। ​एकता और दिव्यांका को कई बार चिल करते हुए भी देखा गया है। प्रोफेशनल ​फ्रंट की बात करें तो इस समय दिव्यांका न्यू वेब शो कोल्ड लस्सी एंड चिकन मसाला की शूटिंग में बिजी हैं। 

Tags:    

Similar News