विवेक की खराब तबीयत की वजह से परेशान थी दिव्यांका, नर्क की तरह गुजारे 5 दिन

विवेक की खराब तबीयत की वजह से परेशान थी दिव्यांका, नर्क की तरह गुजारे 5 दिन

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-14 08:51 GMT
विवेक की खराब तबीयत की वजह से परेशान थी दिव्यांका, नर्क की तरह गुजारे 5 दिन

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टीवी टाउन के टॉप कपल्स में से एक दिव्यांका​ त्रिपाठी और विवेक दाहिया का पिछला कुछ समय मुश्किल भरा रहा। मकाउ में क्वालिटी टाइम बिताने के बाद विवेक बीमार हो गए। विवेक की रिपोर्ट में इंटेस्टाइनल इंफेक्शन और लिवर एबिस की दिक्कत सामने आई थी,​ जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इस कठिन समय में दिव्यांका ने विवेक की बहुत देखभाल की। हालही में दिव्यांका ने बताया कि उन्होंने उस मुश्किल हालातों का सामना कैसे किया। 

दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया कि "विवेक डिस्चार्ज हो चुके हैं, लेकिन वो अभी भी रिकवरी कर रहे हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें तीन से चार हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। उन्हें अन्हेल्दी खाने की वजह से इन्फेक्शन हुआ था। हम लोग जैसे ही मकाऊ से लौटे तो विवेक को बुखार हो गया था। विवेक को डॉक्टर ने कई एंटीबायोटिक दवाइयां भी दीं, लेकिन दवाई का उनपर असर नहीं हुआ। हमें कोई अंदाजा नहीं था कि यह इतना सीरियस होगा।" 

"विवेक के हॉस्पिटल में 5 दिन होना मेरी और मेरी फैमिली के लिए नर्क जैसे थे। विवेक को हॉस्पिटल में बीमार पड़ा देखकर मैं चिल्ला चिल्लाकर रो पड़ती थी।" 

"हम दोनों हमेशा एक साथ फैसला लेते हैं, लेकिन विवेक के हॉस्पिटल में होने से हर चीज मुझे अकेले संभालनी पड़ रही थी। कई मौकों पर मैं विवेक की सलाह लेना चाहती थी। लेकिन उन्हें बीमार देखकर सब फैसले मुझे अकेले ही लेने पड़ते थे। मैं बहुत डर गई थी।" 

"लेकिन विवेक बहुत पॉजिटिव हैं, सेहत में थोड़ा सुधार होते ही वो हंसने लग गए थे। हम लोग अपनी सेहत को फॉर ग्रांटेड लेते हैं। लेकिन विवेक के बीमार पड़ने पर हमें इस बात का अंदाजा हुआ कि पैसा और फेम मायने नहीं रखता है, बल्कि जो लोग आपके खास होते हैं, वहीं सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं। "

"इस समय में हमें इस बात का भी पता चल गया कि कौन हमारा अपना है। जिन लोगों को हम अपना दोस्त समझते थे, वो हमसे मिलने भी नहीं आए।" 

विवेक जब हॉस्पिटल से लौटे तो दिव्यांका ने बहुत खास तरीके से उनका वेलकम किया था। दिव्यांका ने विवेक के वेकलम के लिए अपने घर के लिविंग रूम को रेड रोज और कैंडल से डेकोरेट किया था। साथ ही अपना एक फोटो भी विवेक संग शेयर किया था। बता दें 8 जुलाई को दोनों की वेडिंग एनिवर्सरी थी। दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह भी हॉस्पिटल में ही मनाई थी। 

Tags:    

Similar News