दुलकर सलमान हेयर कर्ल करने में व्यस्त

दुलकर सलमान हेयर कर्ल करने में व्यस्त

IANS News
Update: 2020-09-02 19:32 GMT
दुलकर सलमान हेयर कर्ल करने में व्यस्त
हाईलाइट
  • दुलकर सलमान हेयर कर्ल करने में व्यस्त

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। मलयालम अभिनेता दुलकर सलमान के लॉकडाउन के कारण लंबे बाल हो गए हैं, जिस पर वह एक्सपेरिमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने नए लुक को दिखाने के लिए अभिनेता ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह कर्ली लुक में दिखाई दे रहे हैं।

अभिनेता ने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, रॉकिंग सम कर्ल।

उन्होंने यह भी साझा किया कि वह शूटिंग शुरू हो जाने से पहले अपने बालों को और बड़ा करने का प्लान बना रहे हैं।

तस्वीर पोस्ट होते उनके प्रशंसकों ने कमेंट की भरमार लगा दी।

एक यूजर द्वारा पूछे जाने पर कि आप कब तक कर्ल लुक में रहेंगे, जिसके बाद अभिनेता ने अपने प्रशंसक के कमेंट का जवाब देते हुए कहा कि जब तक शूट फिर से शुरू नहीं हो जाता।

दुलकर ने हाल ही में एक फिल्म मनियारायिले अशोकन प्रोड्यूस किया, जिसमें वह कैमियो की भूमिका निभा रहे हैं।

एवाईवी/एसजीके

Tags:    

Similar News