फिल्म 'सुई धागा' का फर्स्ट लुक...मिलिए मौजी भईया और ममता भौजी से

फिल्म 'सुई धागा' का फर्स्ट लुक...मिलिए मौजी भईया और ममता भौजी से

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-13 08:49 GMT
फिल्म 'सुई धागा' का फर्स्ट लुक...मिलिए मौजी भईया और ममता भौजी से

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वरुण धवन और अनुष्का शेट्टी की फिल्म सुई धागा का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस फोटो में वरुण और अनुष्का बिल्कुल गांव वाले लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में वरुण का नाम मौजी है और अनु्ष्का का नाम ममता है। इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों मध्य प्रदेश में हो रही है। दोनों कलाकारों का फर्स्ट लुक 90 के दशक की याद दिला रहा है। वरुण भी पहली बार किसी फिल्म में मूंछों में नजर आयेंगे। वही अनुष्का शर्मा एकदम नॉर्थ के लुक में सिर पर पल्लू डाले, स्वेटर पहन कर, बिंदी वाली महिला के रूप में नजर आ रही हैं। 

 

Picture Inside: अनुष्का के लिए दर्जी बने वरुण धवन, ट्विटर पर शेयर की तस्वीर

 

वरुण ने ट्विटर पर फिल्म का पहला लुक जारी करते हुए लिखा है कि मिलिए ममता और मौजी से 28 सितंबर को।

  


बता दें कि मध्य प्रदेश के कई लोकेशन में फिल्म की शूटिंग इन दिनों हो रही है। फिल्म में अनुष्का जहां इंब्रॉयडरर की भूमिका में हैं तो वरुण फिल्म में टेलर की भूमिका निभा रहें हैं। वरुण पहली बार मूंछों वाले लुक में हैं और उन्हें अब तक की उनकी हीरो वाली छवि से अलग फिल्म दी गयी है। फिल्म का निर्माण यशराज बैनर के तले हो रहा है। फिल्म के निर्देशक शरत कटारिया ने इससे पहले दम लगा के हईसा बनायी थी। वह भी छोटे बजट की फिल्म थी, लेकिन असरदार थी।

 

 

फिल्म "सुई धागा" से पहला लुक आउट, अनुष्का शर्मा कर रही हैं कढ़ाई

 

इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर को भी पहले अप्रोच किया गया था, लेकिन उनसे बात नहीं बन पायी थी। "सुई धागा" की पटकथा मनीष शर्मा ने लिखी है। फिल्म की कहानी "मेड इन इंडिया" आत्मनिर्भरता की कहानी है, जो 28 सितंबर को रिलीज होगी। वरुण, अनुष्‍का के साथ काम करने को लेकर खासा उत्‍साहित हैं। सुई धागा के अलावा अनुष्‍का अपने प्रोडक्‍शन हाउस की फिल्‍म "परी" का प्रमोशन भी कर रही है। 

Similar News