एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स में नॉमिनेट हुए जोनस ब्रदर्स, गौरवान्वित हुईं प्रियंका

एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स में नॉमिनेट हुए जोनस ब्रदर्स, गौरवान्वित हुईं प्रियंका

ANI Agency
Update: 2019-07-24 05:32 GMT
एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स में नॉमिनेट हुए जोनस ब्रदर्स, गौरवान्वित हुईं प्रियंका
हाईलाइट
  • : प्रियंका चोपड़ा
  • जोनास बंधुओं के लिए "अविश्वसनीय रूप से गर्व" है जिन्होंने चार नामांकन के साथ MTV वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स में जगह बनाई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, जोनास बंधुओं के लिए "अविश्वसनीय रूप से गर्व" महसूस कर रही हैं। क्योंकि उन्होंने एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स में चार कैटेगरी में अपनी जगह बनाई है। जोनस ब्रदर्स की ​तिकड़ी को वीडियो ऑफ द ईयर, आर्टिस्ट ऑफ द ईयर, सॉन्ग ऑफ द ईयर एंड बेस्ट पॉप के लिए नॉमिनेट किया गया। इसके बाद जोनस फैमिली बहू प्रियंका चोपड़ा ने जोनस ब्रदर्स को बधाई दी। साथ ही प्रशंसकों से वोट करने का आग्रह किया।

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा कि "आज जोनास ब्रदर्स के लिए चार प्रमुख VMA नामांकन! अविश्वसनीय रूप से गर्व [?] निक जोनास केविन और जो जोनास। जाओ वोट करो!"

निक जोनस में भी अपने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इमेज साझा की और लिखा "यह अवास्तविक है। दुनिया में सबसे अच्छे प्रशंसक होने के लिए @mtv और आप सभी का शुक्रिया।  वीडियो ऑफ द ईयर, आर्टिस्ट ऑफ द ईयर, सॉन्ग ऑफ द ईयर एंड बेस्ट पॉप VMAS में नामांकन।"

बता देंनिक, जो और केविन ने जून में अपने बहुप्रतीक्षित एल्बम "हैप्पीनेस बिगिन्स" को शुरु कर दिया। यह उनकी पाँचवीं एल्बम है और इसमें "ओनली ह्यूमन", "आई बिलीव (शो मी)),"यूज्ड टू बी", "एवरीवन सिंगल टाइम", "डोन्ट थ्रो इट अवे","लव हर"," शीर्षक वाले ट्रैक शामिल हैं। 
 

Tags:    

Similar News