इस बीमारी के चलते एक्टर Carmine Caridi का हुआ निधन

इस बीमारी के चलते एक्टर Carmine Caridi का हुआ निधन

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-31 03:04 GMT
इस बीमारी के चलते एक्टर Carmine Caridi का हुआ निधन

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हॉलीवुड फिल्म एक्टर Carmine Caridi का निधन हो गया है। Caridi का मंगलवार को एक अस्पताल में कोमा में चले जाने के बाद निधन हो गया। उनकी उम्र 85 साल थी। वे लगभग 6 दशकों से दर्शकों को मनोरंजन करते आ रहे थे। उन्होंने गॉड फादर 2 सहित कई फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया है। 

आने वाली पी​ढ़ी के लिए यह बहुत ही दुखद बात है कि वह उनके अभिनय को नहीं देख पाएगी। Caridi ने अपने परिवार और दोस्तों के बीच अंतिम सांस ली। खबरों की मानें तो Caridi 25 अप्रैल के बाद से अस्पताल में भर्ती थे। इतना ही नहीं पिछले सप्ताह उन्हें निमोनिया भी हो गया था।

एक्टर  Carmine Caridi का नाम हमेशा विवादों में जुड़ा रहता था। साल 2004 में उन्हें अकादमी से निष्कासित कर दिया गया था। दरअसल उन्हें वीसीआर की कॉपी बनाते हुए पाया गया और इसके लिए उन्हें $300,000 का भुगतान करने का आदेश दिया गया। हालाकि Caridi को इस गलती का अहसास भी था। उनके मैनेजर का कहना है कि वे उम्र भर इस गलती के लिए अफसोस जताते रहे। 

Tags:    

Similar News