डांस दीवाने 3 पर राघव जुयाल की 'नस्लवादी टिप्पणी' पर गुंजन सिन्हा के पिता ने दी प्रतिक्रिया

टीवी शो डांस दीवाने 3 पर राघव जुयाल की 'नस्लवादी टिप्पणी' पर गुंजन सिन्हा के पिता ने दी प्रतिक्रिया

Neha Kumari
Update: 2021-11-18 05:26 GMT
डांस दीवाने 3 पर राघव जुयाल की 'नस्लवादी टिप्पणी' पर गुंजन सिन्हा के पिता ने दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। डांस दीवाने 3 का एक छोटा सा क्लिप वायरल हो गया है। छोटे वीडियो में, राघव जुयाल, गुवाहाटी असम की रहने वाली प्रतियोगी गुंजन सिन्हा का परिचय कराने से पहले चीनी भाषा में बात करते हुए दिखाई दिए। इस विडियो के सामने आने बाद से ही शो के होस्ट को अभद्र टिप्पणियां मिल रही हैं और उन्हें नस्लवादी कहा जा रहा है।

गुंजन सिन्हा के पिता ने दी प्रतिक्रिया

डांस दीवाने 3 की प्रतियोगी गुंजन सिन्हा के पिता रणधीर ने स्पष्ट किया है कि शो में राघव जुयाल का मोनोलॉग नस्लवादी नहीं था। उन्होंने कहा कि होस्ट उनकी बेटी कहे इस दावे का जिक्र कर रहे थे कि वह चीनी भाषा में बात कर सकती है।
डांस दीवाने 3 शो का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बाद बवाल मच गया था। वीडियो में, होस्ट और डांसर राघव जुयाल को असम के गुवाहाटी की रहने वाली प्रतियोगी गुंजन सिन्हा का परिचय कराने से पहले चीनी भाषा में बात करते हुए देखा गया था। उन्होंने "चाउमीन" और "मोमो" जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया था। इसे लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित कई लोगों द्वारा उन्हें नस्लवादी कहा जाने लगा। हालांकि गुंजन के पिता ने अब राघव जुयाल के मोनोलॉग पर सफाई दी है। वह टीवी डांस रियलिटी शो के होस्ट के समर्थन में सामने आए हैं।

गुंजन सक्सेना के पिता ने राघव जुयाल की "जातिवादी टिप्पणियों" पर सफाई दी
नेटिज़न का गुस्सा झलने के बाद, राघव को उन्हें गुंजन के पिता का समर्थन मिला। गुंजन सक्सेना के पिता, रणधीर सिन्हा ने एक मीडिया के सामने कहा, "मैं इसे साफ तौर पर बता सकता हूं क्योंकि मैं शो का हिस्सा था। गुंजन ने यूट्यूब देखकर चीनी भाषा सीखी। जब उससे टीवी शो में उसकी प्रतिभा के बारे में पूछा गया, तो उसने कहा वह चीनी बोल सकती है। इसलिए होस्ट ने उसे चीनी बोलने के लिए कहा। इसलिए नहीं कि वह असम से है। लोग सोशल मीडिया पर गलत प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अगर उन पंक्तियों में ऐसा कुछ गलत होता, तो मैं एक स्टैंड लेता, क्योंकि मूल रूप से हम सभी असम से हैं, यह एक स्क्रिप्टेड मोनोलॉग था क्योंकि गुंजन चीनी बोल सकती है।" गुंजन के पिता रणधीर पेशे से एक पुलिसकर्मी हैं।

राघव जुयाल ने वायरल वीडियो पर दी सफाई 

क्लिप के वायरल होने के बाद, राघव जुयाल ने "गलतफहमी को दूर करने" के लिए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी ओर से नस्लवाद नहीं था, बल्कि यह प्रतियोगी के पहले कुछ कहे जाने पर आधारित था। गुंजन सिन्हा ने कहा शो के शुरूआत में कहा था कि चीनी में बोलना उसका शौक है और उसने शो के होस्ट और जजों के साथ जिबरिश चीनी में बात भी की थी। इसे लेकर ही बाद के एपिसोड में, राहगव ने दर्शकों के लिए मजाकिया तौर पर गुंजन की तरह चीनी भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने यह भी सफाई दी कि उत्तर भारत में उनके कई सारे दोस्त भी हैं, इसलिए वह कभी किसी का ऐसा मजाक नहीं उड़ाएंगे।

 

Tags:    

Similar News