ऐसी रही बॉलीवुड सेलेब्स की होली, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

ऐसी रही बॉलीवुड सेलेब्स की होली, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-22 04:47 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। होली का त्योहार सभी के लिए बहुत खास होता है। रंगों का यह त्योहार सभी की जिंदगी में रंग भर देता है। पूरे देश में इस उत्सव को बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड सितारों में भी होली को लेकर भरपूर जोश देखने को मिला। यही कारण है कि उन्होंने ने भी बहुत धूम धाम से इस फेस्टीवल को सेलिब्रेट किया। सभी स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपनी होली की तस्वीरों को साझा किया और अपने फैंस को हैप्पी होली विश किया। 

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की होली भी बहुत खास रही। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ इस ​फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया। उनकी एक तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। दोनों साथ में बहुत ही क्यूट दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने गालों पर गुलाल लगा रखा है। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही एक दूसरे से शादी कर सकते हैं। 

होली के उत्सव पर माधुरी दीक्षित भी कहां पीछे रहने वाली थी। उन्होंने भी अपने परिवार संग जमकर होली खेली। उन्होंने अपनी इंस्टा अकाउंट पर होली की तस्वीरों को शेयर किया। उनके साथ उनके पति और बेटों के साथ कुछ रिलेटिव भी थे। तस्वीरों को देखकर समझ आता है कि माधुरी ने इस होली को खूब इंजॉय किया। 


लोकप्रिय आइटम नंबर "दिलबर-दिलबर" से बॉलीवुड में रातोंरात मशहूर हुईं अभिनेत्री नोरा फतेही की होली भी बहुत खास रही। उनकी होली की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वे सभी को होली की बधाई देती हुई नजर आ रही हैं। उनके साथ डीजे स्नेक भी दिख रहे हैं।


करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की यह दूसरी होली ​थी। उन्होंने अपने क्यूटनेस भरे अंदाज में त्योहार को मनाया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वे घर की छत पर ​पिचकारी लिए खड़े हैं। फोटो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने तैमूर को ट्रोल कर उनकी पिचकारी पर टिप्पणी भी कसी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कॉजोल ने भी अपनी होली की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने अपनी मां तनुजा और छोटी बहन तनीषा के साथ होली खेली। 

वहीं अजय देवगन ने एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वे अपने बेटे युग के साथ होली का लुफ्ट उठाते नजर आ रहे हैं।  


बॉलीवुड के बादशाह ने ट्विट कर लोगों को होली की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं, अल्लाह आपकी जिंदगी में खुशियों के सभी रंग भरे।"

अपनी फिल्म भारत में बिजी सलमान खान ने भी अपने फैंस को होली विश की। सलमान खान ट्वीट कर लिखा "भारत के रंग।" 

 
​बॉलीवुड की देसी गर्ल भी इस सफर में कहां पीछे रहने वाली थी। उन्होंने अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए लिखा​ कि सभी को होली मुबारक, आज भारत का अलग ही रूप है, रंग-बिरंगी गलियां, पार्टीज, होली वाकई में बहुत जोशिला त्योहार है, बहुत ही ज्यादा मजा होता है इस दिन, इसका जादू और नशा ही अलग है, अड़ोसी-पड़ोसी सब मिल-जुलते हैं, खाना-बजाना और गुलाल इस त्योहार की शान है।"

Similar News