IIFA Awards 2017 : न्यूयॉर्क में बॉलीवुड सितारों ने बिखेरी चमक, शाहिद, आलिया ने मारी बाजी

IIFA Awards 2017 : न्यूयॉर्क में बॉलीवुड सितारों ने बिखेरी चमक, शाहिद, आलिया ने मारी बाजी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-16 18:12 GMT
IIFA Awards 2017 : न्यूयॉर्क में बॉलीवुड सितारों ने बिखेरी चमक, शाहिद, आलिया ने मारी बाजी

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में रविवार को 18वें आइफा अवार्ड का रंगारंग आयोजन हुआ। यहां के मेटलाइफ स्टेडियम में तमाम बॉलीवुड सितारे अपनी चमक बिखरते नजर आए। यह शाम सबसे खास शाहिद कपूर और आलिया भट्ट के लिए रही जिन्होंने ड्रग्स पर आधारित फिल्म 'उड़ता पंजाब' में अपनी भूमिका के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। वहीं 'नीरजा' को समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड शो को होस्ट करण जौहर और सैफ अली खान ने किया।

यहां पढ़ें पूरी लिस्ट 

  1. बेस्ट फिल्म- नीरजा
  2. बेस्ट एक्टर- शाहिद कपूर (उड़ता पंजाब)
  3. बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (उड़ता पंजाब)
  4. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- अनुपम खेर (एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी)
  5. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- शबाना आजमी (नीरजा)
  6. बेस्ट डायरेक्टर- अनिरुद्ध रॉय चौधरी (पिंक)
  7. बेस्ट स्टोरी- शकुन बत्रा-आयशा ढिल्लन (कपूर एंड सन्स)
  8. बेस्ट एक्टर इन ए निगेटिव रोल- जिम सरभ (नीरजा)
  9. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- प्रीतम (ऐ दिल है मुश्किल)
  10. बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य (ऐ दिल है मुश्किल)
  11. बेस्ट सिंगर मेल- अमित मिश्रा (बुलया- ऐ दिल है मुश्किल)
  12. बेस्ट सिंगर फीमेल- तुलसी कुमार (सोच न सके-एयरलिफ्ट), कनिका कपूर (उड़ता पंजाब)
  13. बेस्ट एक्टर इन ए कॉमिक रोल- वरुण धवन (ढिशूम)
  14. बेस्ट डेब्यू फीमेल- दिशा पटानी (एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी)
  15. बेस्ट डेब्यू मेल- दिलजीत दोसांझ (उड़ता पंजाब)
  16. स्टाइल आइकॉन ऑफ द ईयर- आलिया भट्ट

Similar News