खौफ में आए सलमान खान को मिला गन का लाइसेंस, धमकी के बाद एक्टर ने बढ़ाई सिक्योरिटी

सलमान को मिला लाइसेंस खौफ में आए सलमान खान को मिला गन का लाइसेंस, धमकी के बाद एक्टर ने बढ़ाई सिक्योरिटी

Neha Kumari
Update: 2022-08-01 07:10 GMT
खौफ में आए सलमान खान को मिला गन का लाइसेंस, धमकी के बाद एक्टर ने बढ़ाई सिक्योरिटी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों उनके परिवार और उन्हे मिल रही धमकियो की वजह से सुर्खियो में हैं। हाल ही एक्टर उनके पिता को मिली धमकी के बाद मुंबई पुलिस उनके परिवार की सिक्योरिटी बढ़ा दी थी। सलमान खान ने जान का खतरा देखते हुए गन लाइसेंस के लिए अपलाई किया था। आब इस मामले में मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान को गन का लाइसेंस जारी किया है, जिसकी पुष्टि आज सोमवार को हुई है।

चेक हुआ सलमान का आपराधिक रिकॉर्ड

सलमान खान और उनके पिता को कुछ समय पहले ही लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों जान से मारने की धमकी दी गई थी। वहीं इन घटनाओं से दहशत में सलमान खान ने अपनी आत्मरक्षा के लिए गन लाइसेंस का आवेदन दिया था, हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि लाइसेंस देने से पहले सभी उचित प्रक्रिया का पालन करने के बाद सलमान को गन का लाइसेंस जारी किया है। बता दें कि इस प्रक्रिया के लिए सलमान का क्रिमनल रिकॉर्ड और बैकग्राउंड चेक किया गया था। इन सब में पास होने के बाद ही पुलिस मुख्यालय ने उनकी फाइल मंजूरी दी थी। मुंबई पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "एक्टर सलमान खान को हाल ही में मिले धमकी भरे लेटर का बैकग्राउंड उन्हें आत्मरक्षा के लिए गन लाइसेंस जारी किया गया है।"

कार को बनाया बुलेटप्रूफ

हालिया रिपोर्टों की माने तो, धमकी मिलने के बाद से ही सलमान अपनी सिक्योरिटी पर खासा ध्यान देना शुरू कर दिया था, उन्होंने अपनी कार को अपग्रेड कर बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर बदल दिया। वाहन को स्पष्ट रूप से कवच और बुलेटप्रूफ ग्लास से सुसज्जित किया गया है। वहीं धमकी मिलने के बाद से सलमान ने अपने घर और फिल्म के सेट पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस ने अभिनेता को सलाह दी है कि वे सार्वजनिक रूप से कम दिखाई दें और बांद्रा के आसपास साइकिल न चलाएं।

Tags:    

Similar News