'दाऊद के रिश्तेदार' Bigg Boss कंटस्टेंट ने कराई सलमान पर FIR

'दाऊद के रिश्तेदार' Bigg Boss कंटस्टेंट ने कराई सलमान पर FIR

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-09 02:58 GMT
'दाऊद के रिश्तेदार' Bigg Boss कंटस्टेंट ने कराई सलमान पर FIR

डिजिटल डेस्क,मुंबई। Bigg Boss के 11वें सीजन में पहले हफ्ते में ही बाहर हुए जुबैर खान ने सलमान खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जुबैर ने मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में सलमान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्‍होंने सलमान पर बिग बॉस में वीकेंड वार के दौरान धमकी देने का आरोप लगाया है।

जुबैर खान ने अपनी शिकायत में टीवी शो और सलमान खान पर उनकी इमेज खराब करने के आरोप लगाए हैं। जुबैर ने शिकायत में कहा है कि "सलमान खान ने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में उनकी छवि को जानबूझकर खराब किया गया है, उनके हसीना पारकर के दामाद होने की बात को झूठा साबित करने की कोशिश की। वहीं उन्हें शो के दैरान नेशनल टेलीविजन पर धमकी देते हुए कहा कि "वो एक नल्ले डॉन हैं और कहा कि वो उन्हें कुत्ता बनाके छोड़ेंगे।" 

जुबैर ने अपनी शिकात में बिग बॉस के फॉरमेट पर भी आरोप लगाए। उनके मुताबिक ये शो स्क्रिप्टेड है और उन्हें वो सब गालियां, गंदी बातें बोलने के लिए कहा गया था। जुबैर के मुताबिक जिस तरह की छवि उनकी शो में दिखाई गई है वो उस तरह के बिल्कुल नहीं हैं। उनसे ये सब करने के लिए खुद शो की टीम ने कहा था। जुबैर ने बिग बॉस, कलर्स चैनल और सलमान के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। 

पहले इविक्शन में बाहर हुए जुबैर

Bigg Boss के 11वें सीजन का पहला इविक्शन हो चुका है। "वीकेंड के वार" के बाद जुबैर खान को घर से बेघर कर दिया गया है। शनिवार को सलमान खान ने हाउसमेट्स की जम कर क्लास ली थी, जिसमें उन्होंने जुबैर खान की दादागिरी, गाली गलौज और महिलाओं को अपमानित करने को लेकर काफी फटकार लगाई थी। जुबैर खान ने घर से बाहर आते ही सलमान खान के खिलाफ मुंबई में एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

गौरतलब है कि शनिवार को हुए "वीकेंड का वार" एपिसोड में सलमान ने जुबैर की पहचान को झूठा बताते हुए कहा कि जुबैर का दाऊद की फैमिली से कोई वास्ता नहीं है और "Bigg Boss" के किसी भी सदस्य को उनसे डरने की कोई जरुरत नहीं हैं।

                           

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के बाद "Bigg Boss" के घर के सदस्यों द्वारा जुबैर से उनकी पहचान के बारे में सवाल पूछे जाने से परेशान होकर जुबैर खान ने ज्यादा मात्रा में नशे की गोलियां खा ली, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और रात में ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

शो की शुरुआत से ही जुबैर खान ने खुद को दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का दामाद बताया था और अंडरवर्ल्ड से अपना कनेक्शन बताते हुए लोगों को डराना धमकाना शुरू कर दिया था। हलांकि जुबैर को सबसे कम वोट मिलने की वजह से घर से बाहर निकाला गया है। 

वहीं घर में हुए झगड़े के बीच प्रियांक और आकाश के बीच धक्का मुक्की पर भी सलमान ने प्रियांक को लताड़ा था। प्रियांक के एग्रेसिव बिहेवियर की वजह से उसे शनिवार को ही सलमान ने घर से निकाल दिया था। प्रियांक और जुबैर के अलावा सलमान ने और कंटेस्टेंट्स की हरकतों के बर्दाश्त के बाहर बताया और अपने बिहेवियर क ध्यान रखने की सलाह दी है।

                              

 

"गोलमाल अगेन" की टीम ने की घर में एंट्री

रविवार को घर में खास मेहमान भी आए। दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म "गोलमाल अगेन" की स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए Bigg Boss के घर पहुंची। घर पर अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, कुनाल खेमू और डायरेक्टर रोहित शेट्टी आए हैं।

                          

इस दौरान रोहित शेट्टी, अजय देवगन और सलमान खान के साथ एक मजेदार गेम खिलते हैं। वहीं घर के बाकी सदस्यों को तंग करने गोलमाल की पूरी टीम घर के अंदर एंटर होती है। इस दौरान घर वालों को पता चलता है कि ये एक्टर्स उनके लिए कुछ अजीबो-गरीब तोहफे लेकर आए हैं। इन तोहफों में सबसे पहले कुनाल खेमू, हितेन तेजवानी को एक खिलौना ‘माइक’ गिफ्ट में देते हैं। साथ में वो हितेन से कहते हैं कि आपके खयालात अच्छे हैं लेकिन आप बोलेंगे तभी लोगों को सुनाई देंगे, यानी वो उन्हें घर में ज्यादा बोलने के लिए उकसाते हैं।

 

Similar News