दिलचस्प है तलाक ले रहे सोहेल खान और सीमा की लवस्टोरी, इन सितारों ने भी लवमैरिज के लिए पार की हर हद

बॉलीवुड कपल  दिलचस्प है तलाक ले रहे सोहेल खान और सीमा की लवस्टोरी, इन सितारों ने भी लवमैरिज के लिए पार की हर हद

Neha Kumari
Update: 2022-05-14 08:45 GMT
दिलचस्प है तलाक ले रहे सोहेल खान और सीमा की लवस्टोरी, इन सितारों ने भी लवमैरिज के लिए पार की हर हद

डिजिटल डेस्क, मुंबई, नेहा कुमारी। बॉलीवुड की पहचान फिल्मों और यहां के कलाकारों से है। इंडस्ट्री ने बड़े पर्दे पर और उसके बाहर भी कई बेहतरीन कहानियां दिखाई हैं। बॉलीवुड के कई एक्टर और एक्ट्रेसेज ने अपनी लव स्टारी को मुकम्मल करने के लिए सभी हदें पार कर दीं। इन जोड़ियों में शामिल सोहेल खान और सीमा खान ने हाल ही में अपने रास्ते अलग करने का फैसला लिया है, बता दें कि, कपल 24 साल पहले शादी करने के अपने पैरेंट्स के खिलाफ भी जा चुका है। बॉलीवुड में ऐसे और भी कपल हैं जिन्होंने अपने पैरेंट्स की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी रचाई। यहां देखें उन सेलेब्स की लिस्ट।

सोहेल खान और सीमा खान
बॉलीवुड के जाने माने खान घराने से ताल्लुक रखने वाले सोहेल खान अपनी शादी के लिए घर से भाग गए थे। खबरों के अनुसार, कपल के दो अलग धर्म से होने की वजह से उनके पैरेंट्स इस शादी के खिलाफ थे। अपने परिवारों के कड़े विरोध के बाद सोहेल और सीमा ने 1998 में भाग कर शादी कर ली थी। इस शादी से कपल के दो बेटे हैं, लेकिन फैंस को तब झटका लगा जब दोनों ने शुक्रवार को अपने 24 साल के रिशते को तोड़ने का फैसला लिया और कोर्ट में डिवोर्स के लिए अप्लाई किया।

आमिर खान और रीना दत्ता
आमिर खान और रीना दत्ता की लव स्टोरी भी काफी मशहूर रही है। दोनों के रोमांस के चर्चे पूरे बी-टाउन में सुर्खियां बटोरते रहे हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी भले ही खूब पसंद हो लेकिन उनके परिवार को ये हरगिज पसंद नहीं था। कपल ने 1986 में भाग कर शादी करने का फैसला किया। शादी के लगभग 16 साल बाद, दोनों ने 2002 में तलाक ले लिया लेकिन वो आज भी अच्छे दोस्त हैं।

सैफ अली खान और अमृता सिंह
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है। दोनों के रिश्ते में धर्म और उम्र काफी बड़ा कांटा बना। एक्ट्रेस अमृता सिंह अपने पति सैफ अली खान से 12 साल बड़ी थी जो दोनों परिवारों को इस रिश्ते को मानने से रोक रहा था। हालांकि, प्यार करने वाले लोगों को कौन रोक पाया है। कपल ने भाग कर 1991 में शादी कर ली, जिसके बाद उनके दो बच्चें हुए। लेकिन ये शादी 13 साल टिक पाई, उन्होंने 2004 में तलाक ले लिया।

शशि कपूर और जेनिफर केंडल

इस लिस्ट में शामिल है कपूर खानदान का भी नाम, शशि कपूर और जेनिफर केंडल की लव स्टोरी ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कपल की मुलाकात पृथ्वी थिएटर में हुई थी, जिसके के बाद दोनों का प्यार बढ़ता गया। आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला लिया, लेकिन कहानी में ट्विस्ट अभी बाकी था। जेनिफर के पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए एक्ट्रेस ने भाग कर शादी करने का फैसला किया। दोनों ने 1958 में पारंपरिक तौर से मुंबई में शादी की। हालांकि जेनिफर का 1984 में कैंसर की वजह से निधन हो गया।

भाग्यश्री और हिमालय दसानी
एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने समय की खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक हैं। यहां तक ही अपने प्यार के लिए उन्होंने सलमान खान तक उनसे दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी थी, एक्ट्रेस ने अपने पैरेंट्स के खिलाफ जाकर हिमालय दसानी से शादी करने का फैसला किया। हाल ही मे एक रियलिटी शो में एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर खुलासा करते हुए कहा था की पैरेंट्स ने शुरू में उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। 

Tags:    

Similar News