क्या फैमिली मैन का तीसरा सीजन लेकर आने वाले हैं मनोज वाजपेयी? इंस्टाग्राम पोस्ट देख फैंस हुए एक्साइटेड, होली पर दे सकते हैं बड़ा सरप्राइज

द फैमिली मैन सीजन 3 क्या फैमिली मैन का तीसरा सीजन लेकर आने वाले हैं मनोज वाजपेयी? इंस्टाग्राम पोस्ट देख फैंस हुए एक्साइटेड, होली पर दे सकते हैं बड़ा सरप्राइज

Shiv Pathak
Update: 2023-02-07 11:31 GMT
क्या फैमिली मैन का तीसरा सीजन लेकर आने वाले हैं मनोज वाजपेयी? इंस्टाग्राम पोस्ट देख फैंस हुए एक्साइटेड, होली पर दे सकते हैं बड़ा सरप्राइज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के अभिनेता मनोज वाजपेयी आज दुनिया भर में मशहूर हैं इसकी सबसे बड़ी वजह उनकी "द फैमिली मैन" वेब सीरीज है। इस वेब सीरीज ने उन्हें सिनेमा जगत में स्टार से सुपरस्टार बना दिया था। साल 2019 में आए इसके पहले सीजन को देख फैंस बड़ी बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। सुपरस्टार ने पिछले साल अपने फैंस के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज किया था। इसके बाद से ही फैंस वेब सीरीज के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सुपरस्टार के एक इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो होली के खास मौके पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। उनके इस पोस्ट को देखकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए है और इस पोस्ट को सीरीज के तीसरे पार्ट से जोड़कर देख रहे हैं। 

एक्टर ने शेयर किया खास वीडियो 

दरअसल, मंगलवार को अभिनेता मनोज वाजपेयी ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में मनोज वाजपेयी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, "हैलो हैलो हैलो, कैसे हैं आप सब? बहुत टाइम हो गया, नहीं। मेरी बात गौर से सुनिए। इस होली, आपकी फैमिली के लिए आ रहा हूं अपनी फैमिली लेकर। जुड़े रहिए।" मनोज वाजपेयी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "फैमिली के साथ आ रहा हूं....स्वागत नहीं करोगे हमारा?"

वीडियो देख फैंस हुए एक्साइटेड

अपने सुपरस्टार की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर सभी फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और कमेंट कर अंदाजा लगा रहे हैं कि द फैमिली मैन का तीसरा सीजन आने वाला है। एक फैन ने लिखा, "भाई साहब क्या सही समझ रहा हूं...क्या ये फैमिली मैन सीजन 3 का ऐलान है"? एक दूसरे फैन लिखा, "बहुत हो गया फैमिली फैमिली, कब आएगा फैमिली मैन 3"। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, "श्रीकांत तिवारी आ रहा है।"

 

Tags:    

Similar News