कॉफी विद करण चैट शो में एक दूसरे के सीक्रेट्स से पर्दा उठाएंगे अर्जुन और जाह्नवी

कॉफी विद करण चैट शो में एक दूसरे के सीक्रेट्स से पर्दा उठाएंगे अर्जुन और जाह्नवी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-06 12:31 GMT
कॉफी विद करण चैट शो में एक दूसरे के सीक्रेट्स से पर्दा उठाएंगे अर्जुन और जाह्नवी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। निर्माता निर्देशक करण जौहर का पॉपुलर चैट शो "कॉफी विद करण" हमेशा से चर्चा में रहा है। यहां कई सेलेब्स के राज खुले हैं। एक बार फिर इस शो का नया सीजन आने वाला है। "कॉफी विद करण" का छठवां सीजन 21 अक्टूबर से शुरु होने जा रहा है। इस सीजन के फर्स्ट एपिसोड में अर्जुन कपूर बहन जाह्नवी कपूर के साथ दिखाई देने वाले हैं। शो में दोनों एक-दूसरे के सीक्रेट्स शेयर करेंगे। जाह्नवी की "कॉफी विद करण" के सेट पर पहली बार एंट्री होगी जबकि अर्जुन कई बार शो पर आ चुके हैं। पिछले सीजन में, अर्जुन चार बार दिखाई दिए थे। यह पहली बार होगा जब भाई-बहन की जोड़ी एक साथ "कॉफी विद करण" में दिखाई देगी। 

Similar News