काका की पुण्यतिथि आज : ऐसे थे बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार, खून से खत लिखतीं थीं लड़कियां

काका की पुण्यतिथि आज : ऐसे थे बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार, खून से खत लिखतीं थीं लड़कियां

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-18 04:34 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, मुबंई। बॉलीवुड को पहला सुपर स्टार राजेश खन्ना के रूप में मिला था। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। राजेश खन्ना को लोग प्यार से 'काका' कहकर पुकारते थे। उस दौर में जब काका सड़कों पर निकलते थे, तो लड़कियां उन्हें देखकर खुद पर काबू नहीं रख पाती थीं और खुशी से चीखने लगती थीं। लड़कियों के बीच राजेश खन्ना बेहद लोकप्रिय थे। लड़कियों ने उन्हें खून से खत लिखे। उनकी फोटो से शादी तक कर ली। कई लड़कियां उनका फोटो तकिए के नीचे रखकर सोती थी। स्टूडियो या किसी निर्माता के दफ्तर के बाहर राजेश खन्ना की सफेद रंग की कार रुकती थी तो लड़कियां उस कार को ही चूम लेती थी। लिपिस्टिक के निशान से सफेद रंग की कार गुलाबी हो जाया करती थी।

राजेश खन्ना का जीवन

काका का जन्म पंजाब के अमृतसर में 29 दिसंबर 1942 को हुआ। उनका नाम जतिन रखा गया। बचपन से ही उनका रूझान फिल्मी दुनिया में था। वो एक्टर बनाना चाहते थे। लेकिन उनके पिता इस बात के सख्त खिलाफ थे। काका शुरुआती दौर में रंगमंच से जुड़े और बाद में यूनाइटेड प्रोड्यूसर ऐसोसिएशन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया टैलेंट कान्टेस्ट में उन्होंने भाग लिया, जिसमें वो चुन लिए गए। राजेश खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 1966 में चेतन आंनद की फिल्म "आखिरी खत" से की।

राजेश खन्ना का फिल्मी सफर,प्यार और शादी

3 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष करने के बाद सितारा निर्माता, निर्देशक शक्ति सामंत की क्लासिकल फिल्म अराधना ने उनकी किस्मत चमका दी। फिल्म की कामयाबी के बाद राजेश खन्ना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

रोमांटिक हीरो राजेश काफी रोमांटिक रहे। अंजू महेन्द्रू से उनके अफेयर के किस्से सरे आम थे। लेकिन, फिर उनसे उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की वजह दोनों ने कभी नहीं बताई। बाद में अंजू ने क्रिकेट खिलाड़ी गैरी सोबर्स से सगाई कर सभी को चौंका दिया। इसके बाद राजेश खन्ना ने अचानक डिम्पल कपाड़िया से शादी कर करोड़ों लड़कियों के दिल तोड़ दिए। शादी के वक्त डिम्पल की उम्र राजेश से लगभग आधी थी। राजेश-डिम्पल की शादी की एक छोटी-सी फ़िल्म उस समय देश भर के थिएटर्स में फ़िल्म शुरू होने के पहले दिखाई गई थी। लोग, उनकी शादी की फ़िल्म देखने सिनेमा हॉल में खिंचे चले जाते।

राजेश खन्ना की शादीशुदा जिंदीगी में दूरियां आने लगीं। जिसके बाद उनकी लाइफ में टीना मुनीम आईं। एक जमाने में राजेश ने कहा भी था कि वो और टीना एक ही टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं।

राजेश खन्ना को तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्मों में अनेक भूमिकाएं निभाने के बाद राजेश ने 1991 में राजनीति का रुख किया।उन्हें कांग्रेस के टिकट पर नई दिल्ली की लोकसभा सीट से चुने गए।

राजेश खन्ना ने अपने चार दशक लंबे सिने करियर में लगभग 125 फिल्मों में काम किया। अपने रोमांस के जादू से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले किंग आफ रोमांस 18 जुलाई 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Similar News