कपिल-गिन्नी के मुंबई रिसेप्शन में उमड़ा बॉलीवुड

कपिल-गिन्नी के मुंबई रिसेप्शन में उमड़ा बॉलीवुड

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-25 08:01 GMT
कपिल-गिन्नी के मुंबई रिसेप्शन में उमड़ा बॉलीवुड

डिजिटल डेस्क। एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अमृतसर के बाद मुंबई में अपने बॉलीवुड दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा। कपिल ने मुंबई के होटल JW मैर‍ियट में रिसेप्शन दिया। इसमें तमाम बड़े सितारे शामिल होंगे। बता दें कि बीते द‍िनों केबीसी के मंच पर कॉमेडी किंग ने ब‍िग बी अमिताभ बच्चन को शादी पर आने का न्योता द‍िया था। अन‍िल कपूर भी कपिल शर्मा की इस महफ‍िल को हसीन बनाने पहुंचे। कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को अपनी बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ के साथ शादी की थी। शादी में टीवी की चर्चित हस्तियों ने शिरकत की थी।इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर कई टीवी सेलेब्‍स शामिल हुए। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा रेखा, धर्मेंद्र, करण जौहर, अनिल कपूर, कीकू शारदा, कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने इस पार्टी में चार चांद लगाए। 

 

ये भी पढ़ें-#MeToo: क्रिसमस के बाद होगा आलोक नाथ की बेल पर फैसला

 

पिछले महीने शादी के बंधन में बंधे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस अंदाज में पहुंचे। इस रिसेप्शन में दीपिका पिंक कलर में नजर आईं तो वहीं, रणवीर ब्लू कलर के बंदगला सूट में दिखे। दोनों का लुक काफी इम्प्रेसिव था। संगीतकार अनु मलिक ब्लैक सूट में नजर आए। मनोज वाजेपयी भी कपिल की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। ख्यात सिंगर कैलाश खेर कपिल और गिन्नी की इन खुश‍ियों में शामिल होने पहुंचे। शादी के बाद अमृतसर में हुए कप‍िल के र‍िसेप्शन में कृष्णा अभ‍िषेक, भारती स‍िंह, दलेर मेहंदी जैसे बड़े स‍ितारे आए थे। मुंबई में होने वाली पार्टी में सुनील ग्रोवर के आने की उम्मीद की जा रही है। 

ये भी पढ़ें-क्रिसमस ईव से पहले प्रियंका का फैमिली डिनर


बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भी कपिल की मेहमान बनकर पहुंचीं। बता दें कि वे भी हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। राहुल महाजन अपनी पत्नी और कजाकिस्तान की मॉडल नटाल्या इलिना के साथ पहुंचे। उन्होंने हाल ही में शादी की है।
 

Similar News