बर्थडे से पहले पापा सैफ से हॉर्स राइडिंग सीख रहे तैमूर, मौसी ने पोस्ट की फोटो

बर्थडे से पहले पापा सैफ से हॉर्स राइडिंग सीख रहे तैमूर, मौसी ने पोस्ट की फोटो

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-19 08:54 GMT
बर्थडे से पहले पापा सैफ से हॉर्स राइडिंग सीख रहे तैमूर, मौसी ने पोस्ट की फोटो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान का 20 दिसंबर को जन्मदिन हैं। वह एक साल के होने जा रहे हैं, इन दिनों स्टार किड्स में उनका नाम सबसे ऊपर हैं। तैमूर का पहला जन्मदिन मनाने की पूरी तैयारी पटौदी पैलेस में कर ली गई है। तैमूर के जन्मदिन की तैयारियां करने के लिए सैफ-करीना, करिश्मा और बबीता पहले ही पटौदी पैलेस पहुंच चुकी हैं। उससे पहले करिश्मा ने तैमूर की एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पापा सैफ के साथ घोड़े पर बैठे हुए हैं, करीना भी पास में खड़ी हैं। 


इस तस्वीर में तैमूर रेड कलर का जैकेट और ब्लैक लोवर पहने नजर आ रहे हैं। करिश्मा द्वारा साझा की गई एक अन्य फोटो में सैफ कपूर सिस्टर्स के बीच में खड़े हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले करीना-सैफ और तैमूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था।

इस दौरान तैमूर पापा सैफ की गोद में बैठे थे। तैमूर का बर्थडे इन दिनों सबसे ज्यदा सुर्खियों में हैं। इससे पहले सैफ ने एक कार खरीद थी, जिसे उन्होंने तैमूर के लिए पहला तौहफा बताया था।

बता दें कि एयरपोर्ट पर तैमूर की मुलाकात जैकलीन फर्नांडिस से भी हुई थी, जिन्होंने उनका एक बेहद क्यूट वीडियो साझा किया था।

तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में खान और कपूर परिवार के कई करीबी मौजूद रहेंगे। इस पार्टी में शाहरुख खान अपने बेटे अबराम और करण जौहर अपनी दोनों जुड़वां बच्चे यश और रूही के साथ शामिल हो सकते हैं। सैफ अली खान का पटौदी पैलेस हरियाणा के गुड़गांव में पटौदी नाम की जगह पर स्थि‍त है।

तैमूर पैदा होने के बाद से अपने नाम को लेकर भी काफी फेमस हो चुके हैं। उनके पहले बर्थडे के लिए पटौदी पैलैस सज चुका है।  हाल ही में करिश्‍मा ने कुछ तसवीरें शेयर कर थी, जिसमें पटौदी पैलेस लाइटों से जगमगाता दिख रहा था।  

Similar News