कार्तिक आर्यन ने दिल्ली में रोती हुई फैन को किया हग, दर्शकों ने कहा छोटी बच्ची हो क्या

भूल भुलैया 2 कार्तिक आर्यन ने दिल्ली में रोती हुई फैन को किया हग, दर्शकों ने कहा छोटी बच्ची हो क्या

Neha Kumari
Update: 2022-05-05 12:01 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की काफी लंबी फैन फॉलोइंग है। लड़कियां एक्टर की इतनी दीवानी हैं कि उनके घर बाहर जाकर उनके एक दीदार का इंतजार करती हैं। इन दिनों कार्तिक का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इस नए वीडियो में, कार्तिक अपने एक फैन को गले लगाते हुए देखे जा सकते हैं। वहीं कार्तिक की फैन उनसे गले मिलने के बाद खूब रोने लगी। वहीं कार्तिक को अपने फैंन चुप कराते हुए देखा जा सकता है, ये पल सभी का दिल जीत रहा है। बता दें कि, कार्तिक आर्यन वर्तमान में भूल भुलैया 2 के प्रमोशन में बिजी हैं। वह हाल ही में दिल्ली अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। प्रमोशन के दौरान ही उनकी फीमेल फैन उनसे मिलने के बाद रोने लगी। यहां देखें ये खास वीडियो।

Tags:    

Similar News