KBC में 50 लाख जीतने वाली मीनाक्षी की कहानी, आप भी कहेंगे 'सलाम'

KBC में 50 लाख जीतने वाली मीनाक्षी की कहानी, आप भी कहेंगे 'सलाम'

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-07 07:32 GMT
KBC में 50 लाख जीतने वाली मीनाक्षी की कहानी, आप भी कहेंगे 'सलाम'

डिजिटल डेस्क,भोपाल। कौन बनेगा करोड़पति पिछले 17 सालों से सभी का फेवरेट शो बना हुआ हैं। KBC का नवां सीजन चल रहा है। इसमें कई ऐसे लोगों ने अपनी अलग पहचान बनाई हैं। शुक्रवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मुंबई की 10 वीं पास मीनाक्षी जैन ने 50 लाख रुपए जीते। भले ही मीनाक्षी थोड़ा कम पढ़ी हैं, लेकिन उनकी मेधा और अलग-अलग विषयों पर गहरी समझ ने सभी को उनका कायल बना दिया। कठिन से कठिन सवालों के भी मीनाक्षी ने बड़ी आसानी और आत्मविश्वास से जवाब दिए। इस सीजन में बहुत कम लोग हैं जो इतने आगे तक पहुंच पाए हैं। डॉक्टर्स, इंजीनयर और कई ज्ञानी भी 50 लाख के प्रश्न तक नहीं पहुंच पाए। 

                               

शुक्रवार को दूसरे सीजन की दूसरी करोड़पति मीनाक्षी जैन मिलने वाली थीं, लेकिन उन्होंने 1 करोड़ के सवाल पर क्विट कर दिया। 10वीं पास मीनाक्षी ने शो में कई इनंसपिरेशनल बातें कीं। उनकी बातें सुनकर अमिताभ भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। सत्यजीत रे की फिल्म से जुड़े एक सवाल पर जिस तेजी से मीनाक्षी ने जवाब दिया, उसके बाद अमिताभ बच्चन ने सत्यजीत रे से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। मीनाक्षी खुद दसवीं तक पढ़ी हैं लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को दसवीं तक खुद पढ़ाया। कोई ट्यूशन नहीं लगाई। साथ ही उन्होंने खुद से ही अंग्रेजी बोलनी भी सीखी। यही वजह है कि अब वो हर विषय पर मजबूत पकड़ रखती हैं।

                                           

मीनाक्षी ने पूरा गेम बहुत ही समझदारी से खेला। उन्होंने 50 लाख रुपए जीतने के बाद अपने पिता से कहा कि भारत में बेटों को सबकुछ समझा जाता है लेकिन वो चाहती हैं कि वे मुखाग्नि का अधिकार उन्हें दें। वो बहुत भावुक हो गईं और कहा कि वो चाहती हैं उनके पिता की लंबी उम्र हो लेकिन जो आया है वो जाएगा, इसलिए मेरी यही इच्छा है। आइए जानते है कि वो कौनसे 5 प्रश्न हैं जो काफी मुश्किल थे लेकिन उनका जवाब मीनाक्षी ने सूझबूझ के साथ बिल्कुल सही दिया।

उनसे पूछा गया एक करोड़ रुपये का सवाल थाः

सवालः 1869 में, जमशेद जी नुसरवानजी टाटा ने किस टेक्सटाइल मिल की शुरुआत की थी?

ऑप्शनः एम्प्रेस मिल, एलेक्जेंड्रा मिल, लैंकाशायर मिल या विक्टोरिया मिल

लेकिन उन्होंने यहां क्विट कर लिया क्योंकि वे इसका जवाब नहीं जानती थीं।
सही जवाब था: अलेक्जेंड्रा मिल

सवालः "क्विट इंडिया" यानी भारत छोड़ो के नारे का ईजाद इनमें से किस स्वतंत्रता सेनानी ने किया था?

ऑप्शनः अरुणा आसफ अली, धोंडो केशव कर्वे, खान अब्दुल गफ्फार खान या युसूफ मेहरअली

जवाबः युसूफ मेहरअली

सवालः इनमें से किस भारतीय खिलाड़ी की पत्नी बास्केटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं?

ऑप्शनः दिनेश कार्तिक, ईशांत शर्मा, मिल्खा सिंह या पी. गोपीचंद

जवाबः ईशांत शर्मा

सवालः मुंबई और गोवा के बीच 2017 में शुरू की गई सुपरफास्ट ट्रेन का नाम क्या है?

ऑप्शनः फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, कर्णावती एक्सप्रेस या तेजस एक्सप्रेस

जवाबः तेजस एक्सप्रेस

सवालः इनमें से कौन-सी नदी पूर्व से पश्चिम की ओर नहीं बहती है?

ऑप्शनः नर्मदा, ताप्ती, माही या चंबल

जवाबः चंबल

 

 

Similar News