बॉलीवुड सुपरस्टार्स का लकी चार्म- काले धागे से अंगूठी तक

आइए जाने बॉलीवुड सुपरस्टार्स का लकी चार्म- काले धागे से अंगूठी तक

Neha Kumari
Update: 2022-01-05 04:28 GMT
बॉलीवुड सुपरस्टार्स का लकी चार्म- काले धागे से अंगूठी तक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दशकों के बाद भी लोगों का किस्मत पर से यकीन कम नहीं हुआ बल्कि बढ़ता ही जा रहा है। चाहे वो सिम्पल लोग हो या सेलेब्स, वह भी लकी चार्म जैसी चीजों पर भरोसा करते है और उसे हमेशा साथ में रखते है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के लकी चार्म के बारे में सभी जानते है और जिसको काफी लोग पहनते भी है। आइए जानते है की वह सलमान के लिए क्यों लकी है- 

सलमान का लकी चार्म उनका ब्रसलेट है जिसमें फिरोजा पत्थर लगा है, जिसे वह अपने लिए बहुत लकी मानते है। सलमान ने खुद अपने लकी चार्म के बारे में बताया की वह उनको बुरी नजर से बचाता है। इसके साथ ही हमने काफी बार देखा है कि सलमान अपनी फिल्में ईद पर ही रिलीज करते है क्योंकि वो ईद को भी अपना लकी चार्म मानते है। जैसे कि हमने देखा है कि ईद पर रिलीज हुई उनकी सारी फिल्मे अधिकतर हिट रही है। 

कटरीना कैफ का भी लक में यकीन है इसलिए वे अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले अजमेर जाकर आशीर्वाद लेती है।

विद्या बालन जो अपनी बेस्ट एक्टिंग के लिए बहुत फेमस है, वे भी लक पर यकीन रखती है। उनके मेकअप में वे हाशमी काजल का इस्तेमाल करती है(पाकिस्तान में नने वाला काजल)। वे इस पर बहुत यकीन करती है, और वे इसे अपनी आंखो की शोभा बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करती है। उनका मानना है कि हाशमी काजल ने उनकी बॉलीवुड और पर्सनल लाइफ में काफी आगे बढ़ाया है। 

काजोल का भी लक पर काफी यकीन है। वे मानती है कि उनके पति अजय देवगन का दिया हुआ तोहफा डायमंड स्टडेड रिंग उन्हें शांत रहने में मदद करती है इसलिए वो इसे हमेशा पहन कर रखती है। 

अजय का मानना है कि जब वे एक्टिंग के करियर में आये तो उन्होंनें अपना नाम बदल लिया, जिसके बाद वे एक्टिंग के करियर में ऊंचाईयों पर पहुंच गए और वे इसे अपना लकी चार्म मानते है। 

ऐसे ही शिल्पा शेट्टी का मानना है कि उनकी मां की दी हुई अंगूठी को अपना लकी चार्म मानती है। वो अंगूठी को दाहिने हाथ में पहन कर रखती है जो पन्ना की जड़ी हुई है।

रणबीर सिंह भी लक में मानते है, सूत्रों की माने तो रणबीर अपने पैर में क काला धागा बांधते है जो उन्हें उनकी मां ने दिया था क्योंकि वे बार बार बीमार पड़ जाते थे। उनका मानना है कि इसे पहनने से वे बीमार नहींं पड़ते। 

दिपिका पादुकोण सिध्दिविनायाक के मंदिर में बहुत ज्यादा मानती है। वे अपना कोई भी काम शुरु करने से पहले सिध्दिविनायक का दर्शन करना नहीं भूलती है। 

अमिताभ बच्चन भी लक में मानते है। बिग बी के साथ एक समय ऐसा था जब वे बैंकरप्ट हो गए थे और उन्हें फिल्में भी नहीं मिल रही थी, ऐसे में उन्होंनें नीलम की जड़ी अंगूठी पहनी जिसके बाद उनके सारे काम बनने लगे। 

शाहरुख खान के लिए नंबर 555 की बहुत अहमियत है, उन्होंनें अपनी गाड़ी का नंबर भी 555 ही रखा है, यहां तक की उन्होंनें चेन्नई एक्यप्रेस में भी गाड़ी का नंबर 555 ही रखा था। 

आमिर खान के लिए कोई चीज लकी नहींं है, वे अपनी फिल्में दिसंबर के महीने में ही रिलीज करती है, जो ज्यादातर हिट होती है।

Tags:    

Similar News