वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर के साथ सुने ये भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग्स, आपके रिश्ते में आ जाएगी एनर्जी

लव बर्ड्स वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर के साथ सुने ये भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग्स, आपके रिश्ते में आ जाएगी एनर्जी

bhaskar user3
Update: 2023-02-07 11:50 GMT
वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर के साथ सुने ये भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग्स, आपके रिश्ते में आ जाएगी एनर्जी

डिजिटल डेस्क, पटना। आज से प्यार करने वालों के लिए वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो गई है। यह 7 से 14 फरवरी तक चलने वाला है। प्यार करने वाले कपल्स अपने पाटर्नर को इस खास मौके पर अलग-अलग तरीके से प्रोपोज करते हैं। लेकिन इसी कड़ी में हम आपको एक ऐसा आइडिया बताएंगे जिससे कि आपका पार्टनर खुश हो जाएगा। वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर के साथ भोजपुरी गानों को सुनते हुए अपने प्यार को महसूस कर सकते हैं। बॉलीवुड के गानों पर आप आए दिन अपने प्यार को फील करते ही होंगे लेकिन आप अगर कुछ अलग करना चाहते हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ इन भोजपुरी गानों को सुने जो सीधे आपके दिल में उतरने का काम करेंगे। 

कपल्स इस खास मौके पर सुपरस्टार पवन सिंह के गाने को सुन सकते हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह का "मोहब्त कर गईल अखियां" को अपने पार्टनर के साथ सुन सकते हैं। इस गाने से आप अपने पार्टनर के प्रति एक अलग किस्म के पल को महसूस कर पाएंगे। पवन सिंह की तरह ही आप अपने पार्टनर का ख्याल रख सकते हैं। जिस तरह वह गाने में अपने पार्टनर का ख्याल रख रहे हैं। 

Full View

दूसरा गाना आप सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का सुन सकते हैं। जिसमें स्टार कैसे अपने पार्टनर को मानने के लिए गुलाब का फूल देता हुआ नजर आ रहा है। अगर आपका पार्टनर आपसे बात नहीं कर रहा हैं तो इस गाने को देखकर आप कुछ सीख सकते हैं और एक बार फिर से आप दोनों लव बार्ड्स की तरह एक दूसरे में खो सकते हैं।

Full View

पावरस्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस पाखी हेगड़े का गाना "उमरिया के रोग ह" भी इस लिस्ट में शामिल है। इस गाने में दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी को देखकर आप अपने पार्टनर के प्रति और वफदार हो जाएंगे। यह गाना सुनकर आप दोनों का प्यार और अधिक बढ़ जाएगा। इस गाने में दोनों स्टार जमाने से लड़ते हुए अपने प्यार को एक अंजाम देने की कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं।

Full View

रितेश पांडे का "जा हो चंदा" गाने को भी आप अपने हमसफर के साथ सुन सकते हैं। इसमें कपल एक दूसरे से बीछड़ कर भी अपने प्यार को नहीं भूला पा रहे हैं। इस गाने को भी लव बार्ड्स सुन सकते हैं और अपने पार्टनर से वादा कर सकते हैं कि तुम्हें छोड़ कर मैं कहीं नहीं जाऊंगा या जाऊंगी।

Full View

घातक फिल्म का गाना "तोहरी सुरतिया" को भी कपल्स सुन सकते हैं। इस गाने में पवन सिंह और सहर आफशा की जोड़ी को एक साथ देखा गया था। इस गाने को तो कपल्स खूब पंसद करते हैं। अगर आप पहली बार इस गाने के बारे में जाने हैं तो जरूर अपने पार्टनर के साथ सुने।

Full View 

Tags:    

Similar News