4 साल की डेटिंग के बाद मलाइका और अर्जुन ने तोड़ा रिश्ता, ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने खुद को किया घर में कैद

मलाइका-अर्जुन के फैन्स के लिए बुरी खबर 4 साल की डेटिंग के बाद मलाइका और अर्जुन ने तोड़ा रिश्ता, ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने खुद को किया घर में कैद

Neha Kumari
Update: 2022-01-12 10:41 GMT
4 साल की डेटिंग के बाद मलाइका और अर्जुन ने तोड़ा रिश्ता, ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने खुद को किया घर में कैद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हमेशा अपने रिश्ते को लेकर मीडिया में सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों के रोमांटिक वेकेशन के बाद से खबर आ रही है कि इस कपल ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है, एक बार फिर से अटकलें चल रही हैं कि उनके बीच में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

मलाइका ने किया खुद को घर में कैद
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मलाइका ने पिछले 6 दिनों से घर के बाहर कदम नहीं रखा है। एक्ट्रेस फिलहाल आइसोलेशन में हैं। कहा जा रहा है कि, वह ब्रेकअप की वजह से काफी टूट चुकी हैं। उन्होंने कुछ समय के लिए सबसे से दूर रहने का फैसला किया है। वहीं अर्जुन कपूर को हाल ही में रिया कपूर के घर डिनर पर जाते देखा गया था। हालांकि मलाइका का घर रिया के घर के पास होन के बाद भी अर्जुन एक बार भी उनसे मिलने नहीं गए। बता दें की मलाइका हमेशा अर्जुन के साथ फैमली डिनर अटेंड करती थी पर इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया। 

हालांकि, मलाइका को कुछ समय पहले अपने कुत्ते को बाहर घुमाते देखा गया था। वहीं देश में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच अभिनेत्री ने अपने आउटिंग को काफी हद तक सीमित कर दिया है, इसलिए भी वह पिछले कुछ समय से आइसोलेशन में है।

कोरोना पॉजिटिव हुए थे अर्जुन

कुछ समय पहले ही अंशुला, रिया और करण बुलानी के साथ अर्जुन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद तुरंत ही चारों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था, दो सप्ताह के बाद, उन्हें हाल ही में कोरोना से राहत मिल गई है।

कपल ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने के बाद कुछ साल पहले इस बारे में खुलकर बात की थी। तब से यह कपल अपनी प्रेम कहानी से हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। काम के मोर्चे पर देखा जाए तो अर्जुन मोहित सूरी की फिल्म "एक विलेन रिटर्न्स" में जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 

2017 में लिया था अरबाज से तलाक

मलाइका और अरबाज ने अपनी शादी के 19 साल पूरा होते ही साल 2017 में तलाक ले लिया था। दोनो अपने तलाक की वजह से काफी सुर्खियों में भी थो। वहीं शादी के इतने समय बाद तलाक लेने की खबर ने उनके फैंस और पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया था। 

Tags:    

Similar News